Test Record: इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने अपने डेब्यू पर ही किया कमाल, 41 साल पुराने रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटर के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

Test Record: क्रिकेट के खेल में कब कौनसा रिकॉर्ड बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर एक क्रिकेटर अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहता है। लेकिन डेब्यू पर ही कोई क्रिकेटर ऐसा रिकॉर्ड बना दे जो सालों से ना टूटा है तो ये बहुत ही बड़ी और खास उपलब्धि में से एक माना जाएगा। ऐसा ही रिकॉर्ड एक श्रीलंका क्रिकटर ने हासिल किया है, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 41 साल पुराने टेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ दिया और इस रिकॉर्ड में अब अपना नाम दर्ज करवा लिया।

श्रीलंका के क्रिकेटर प्रियनाथ रथनायके ने तोड़ा 41 साल पुराना रिकॉर्ड

जी हां… श्रीलंका के गेंदबाज प्रियनाथ रथनायके ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को अपना डेब्यू मैच खेला। इस मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज प्रियनाथ रथनायके को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने को मिला। 28 साल के इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली ही पारी में बल्ले से शानदार योगदान देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ नंबर-9 पर खेलते हुए 72 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही प्रियनाथ रथनायके ने 41 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया और अपने पहले ही टेस्ट मैच को यादगार बना दिया।

ये भी पढ़े-Day-Night Test: क्या बीसीसीआई अब नहीं कराएगा डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन? बोर्ड के सचिव जय शाह ने बतायी हैरान करना वाली वजह

टेस्ट इतिहास में डेब्यू मैच में 9वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

श्रीलंका की टीम इन दिनों इंग्लैंड की सरजमीं पर है। दोनों ही टीमों के बीच 21 अगस्त, बुधवार से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई। जहां मैनचेस्टर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के लिए डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रियनाथ रथनायके को 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने पहले ही मैच में 72 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने 41 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया और वो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में डेब्यू पर 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत के बलविंदर संधू के नाम था डेब्यू मैच में 9वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

श्रीलंका के मध्यम गति के इस तेज गेंदबाज ने 1983 में भारत के खिलाड़ी बलविंदर संधू के द्वारा डेब्यू मैच में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए गए सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बलविंदर संधू ने 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के हैदराबाद सिंध में खेले गए डेब्यू टेस्ट मैच में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 71 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से ये रिकॉर्ड पिछले 41 साल से कोई नहीं तोड़ पाया था, लेकिन अब इस रिकॉर्ड को श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया है। और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में डेब्यू मैच में 9वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...