T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया का सपना तोड़कर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

T20 World Cup 2024:  वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 के बाद अब ग्रुप-1 की भी सेमीफाइनलिस्ट टीमें भी तय हो चुकी है, जहां अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए सुपर-8 के अहम मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 8 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में आते ही ऑस्ट्रेलिया टीम का टॉप-4 में आने का सपना टूट गया और साथ ही बांग्लादेश भी रेस से बाहर हो गई।

अफगानिस्तान ने शान के साथ सेमीफाइनल में बनायी जगह

सुपर-8 के ग्रुप-1 के इस मैच में बांग्लादेश-अफगानिस्तान के साथ ही पूरे ऑस्ट्रेलिया की नजरें लगी हुई थी। एक लो स्कोरिंग फाइट में अफगानिस्तान ने गजब का प्रदर्शन किया और पहले खेलते हुए भले ही 20 ओवर में 115 रन का स्कोर बना सकी, लेकिन इसके बाद अपनी खतरनाक बॉलिंग के बूते बांग्लादेश की टीम को 17.5 ओवर में सिर्फ 105 रन पर समेट दिया और मैच को डकवर्थ-लुईस नियम के अनुसार 8 रन से जीत लिया और बड़े शान के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली।

ये भी पढ़े-

अफगानिस्तान की टीम बना सकी सिर्फ 115 रन का स्कोर

इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के लिए उनके सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 59 रन की अहम साझेदारी की, लेकिन इसके बाद उनके विकेट गिरने का सिलसिला शुरु हुआ और अगले 34 रन में 5 विकेट खो दिए। 93 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवानें के बाद आखिर में कप्तान राशिद खान ने कुछ शॉट्स खेलकर टीम को 115 के स्कोर पर पहुंचा दिया।

राशिद-नवीन की जोड़ी ने बांग्लादेश को 105 रन पर किया ढ़ेर

बांग्लादेश की टीम को 116 रन का टारगेट मिला, तो वहीं क्वालीफाई करने के लिए उन्हें ये टारगेट 12.1 ओवर में हासिल करना था। यहां पर लगातार बारिश ने खलल डाला। बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर अफगानिस्तान के गेंदबाज शुरू से चढ़कर खेले और बांग्लादेश को लगातार अंतराल में झटके लगे। बारिश के बार-बार आने की वजह से बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की पारी को 17.5 ओवर में ही 105 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया। लिटन दास ने 54 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन राशिद खान और नवीन उल हक के 4-4 विकेट भारी पड़े। अफगानिस्तान ने जीत के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...