T20 World Cup 2024: सुपर-8 के लिए एक ही दिन में 2 टीमों ने टिकट किया कंफर्म, इन 3 टीमों का टूटा अगले राउंड का सपना

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने पूरे चरम पर है। जैसे-जैसे इस टूर्नामेंट का कारवां आगे की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही सुपर-8 की रेस भी रोचक होती जा रही है। अगले राउंड के लिए कुछ टीमों की उम्मीदों दम तोड़ती नजर आ रही है, तो कुछ टीमें बड़ी मजबूती के साथ अपने कदम आगे बढ़ा रही है, इसी बीच 9वें टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के लिए बुधवार को 2 टीमों ने अपना टिकट पूरी तरह से कंफर्म करवा दिया है।

सुपर-8 के लिए 2 टीमों ने कटाया अपना टिकट

जी हां…20 टीमों के इस टूर्नामेंट में रोमांच भरपूर नजर आ रहा है और इसी रोमांच के बीच बुधवार को जहां 2 टीमों ने सुपर-8 के लिए अपना नाम सुनिश्चित कर लिया, तो वहीं कुछ टीमों का अगले राउंड में पहुंचने का सपना टूट गया है। तो नहीं कुछ टीमें सुपर-8 में जगह बनाने के करीब खड़ी हैं। कुछ टीमें इस राउंड से बाहर होने के दहलीज पर खड़ी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस एक ही दिन में किन 2 टीमों ने सुपर-8 के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।

T20 World Cup 2024
Australia Team

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024: भारत से मिली हार के पाकिस्तान में दिखने लगे साइड इफेक्ट, पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान के इन 2 खिलाड़ियों की उड़ाई धज्जियां

श्रीलंका सुपर-8 से बाहर, दक्षिण अफ्रीका ने किया क्वालिफाई

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुधवार को खेले गए मैचों के बाद सुपर-8 की तस्वीर बदल गई है। जहां श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाला मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। जिसके बाद दोनों ही टीमों को 1-1 अंक साझा करना पड़ा। यानी अब श्रीलंका का सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट गया है। लंका की टीम पहले ही 2 मैच हार चुकी है। अब उनके 3 मैचों में सिर्फ 1 अंक है और वो अगला मैच जीतकर भी अगले राउंड में प्रवेश नहीं कर सकती है। इस मैच के बारिश से धुलते ही इसका बड़ा फायदा दक्षिण अफ्रीका को पहुंचा और उन्होंने सुपर-8 के लिए अपना नाम तय कर लिया है। इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम सुपर-8 का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी। उनके 3 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने भी बनायी सुपर-8 में जगह, ओमान-नामीबिया बाहर

दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 में जगह बनाने के कुछ ही देर बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीसरे मैच में नामीबिया को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया। इसके साथ ही उनके 3 मैच में 6 अंक हो गए और ग्रुप-बी से वो सुपर-8 में नाम तय करने वाली पहली टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया की जीत का मतलब ये है कि उनके ग्रुप से ओमान और नामीबिया की टीम भी बाहर हो चुकी हैं। सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अभी भी 15 टीमें किसी ना किसी तरह से रेस में बनी हुई हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...