MS Dhoni: क्या चेन्नई सुपर किंग्स टीम चुनने में महेंद्र सिंह धोनी का है हाथ? माही के पूर्व साधी खिलाड़ी का चौंकानें वाला खुलासा

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीम चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन हाल पूरी तरह से बेहाल है। आईपीएल के 18वें सीजन में येलो आर्मी पूरी तरह से फुस्स नजर आ रही है। जहां वो एक के बाद एक मैच हार रही है। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक खेले गए 9 मैच में से सिर्फ 2 मैच जीत सकी है और इसके साथ ही उनका प्लेऑफ का मौका लगभग खत्म होने के कगार पर है।

क्या महेंद्र सिंह धोनी के कहने पर होता है CSK टीम का सेलेक्शन?

आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों का फॉर्म खराब चल रहा है। उनकी टीम के कुछ खिलाड़ियों का तो इतना खराब प्रदर्शन रहा है कि अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का फैसला किसका था। क्या ऑक्शन के दौरान टीम सेलेक्शन करने में महेंद्र सिंह धोनी का हाथ रहता है? क्या धोनी के कहने पर खिलाड़ियों को चुना जाता है? इस पर अब धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।

ये भी पढ़े- MS Dhoni: कौन है एमएस धोनी का फेवरेट बॉलर और बैट्समैन? गेंदबाज के लिए तुरंत निकला नाम, बल्लेबाज पर फंस गए धोनी

सुरेश रैना ने साफ किया, धोनी का नहीं रहता है कोई योगदान

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक्सपर्ट के रूप में कहा कि, “सभी सोचते हैं कि धोनी सारे निर्णय लेते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। नीलामी और टीम चयन की जिम्मेदारी प्रबंधन पर थी। टीम का संचालन काशी विश्वनाथन और रूपा गुरुनाथ कर रहे। काशी सर के पास 30-40 साल का प्रशासन संभालने का अनुभव है।  रूपा मैडम खिलाड़ियों के चयन और कोर ग्रुप को बनाए रखने का काम देखती हैं। इस बार नीलामी में जो खिलाड़ी चुने गए, उसमें कई गलत फैसले हुए।”

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि, “धोनी से सलाह ली जाती है। लेकिन वे नीलामी में सीधे शामिल नहीं होते। मैंने खुद कभी नीलामी में हिस्सा नहीं लिया। धोनी भी खिलाड़ियों को रिटेन करने में सलाह देते हैं। लेकिन नए खिलाड़ियों के चयन में उनका मुख्य रोल नहीं होता।”

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...