IPL Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए सभी 10 टीमों के वो 3 खिलाड़ी, जो हर हाल में होंगे रिटेन

IPL Mega Auction: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे चहेते टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें एडिशन से पहले इन दिनों मेगा ऑक्शन की काफी चर्चा है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन का दौर चल रहा है, जहां टीमों की तरफ से अपने रिटेन खिलाड़ियों की लगातार अपडेट सुनने को मिल रही है। जहां सभी फ्रेंचाइजी इस वक्त अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर प्लानिंग तैयार करने में जुटी हुई हैं।

सभी टीम के 3-3 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिटेन

बीसीसीआई की तरफ से रिटेंशन की आखिरी तारीख सामने नहीं आयी है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसे लेकर कोई 31 अक्टूबर तो कभी 15 नवंबर को रिटेंशन की डैडलाइन बतायी जा रही है। लेकिन वहीं इसी बीच सभी टीमें अपने रिटेन खिलाड़ियों का पज़ल सुझलाने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। जहां अब तक किसी भी टीम के ऑफिशियल रिटेंशन खिलाड़ियों के नाम साफ नहीं हो सके हैं, तो चलिए इसी बीच आपको बताते हैं सभी टीमों के वो 3-3 खिलाड़ी जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी हर हाल में करना चाहेगी रिटेन….

ये भी पढ़े-IPL Auction 2025:ऑरेंज आर्मी ने जारी की अपनी रिटेन लिस्ट, इन 3 खिलाड़ियों का नाम तय, एक है सबसे खूंखार खिलाड़ी

1.चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

ऋतुराज गायकवाड़- चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और टीम के सबसे अहम खिलाड़ी

रवीन्द्र जडेजा- सीएसके के लिए सालों से एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका

मथीसा पथिराना- श्रीलंका के उभरते तेज गेदबाज, जो स्लोग ओवर्स में काफी खतरनाक

2. दिल्ली कैपिटल्स (DC)

ऋषभ पंत- दिल्ली कैपिटल्स की टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान, टीम के एक्स फैक्टर

अक्षर पटेल- स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी, जिन्होंने पिछले कुछ साल से काफी प्रभावित किया है।

कुलदीप यादव- चाइनामैन स्पिन गेंदबाज और इस वक्त के सबसे बड़े विकेट टेकर साबित हो रहे हैं।

3. गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल- युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के कप्तान

राशिद खान- टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज, मैच विनर खिलाड़ी

मोहम्मद शमी- अपने अनुभव से टीम की गेंदबाजी में धार का काम करते हैं।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

श्रेयस अय्यर- आईपीएल डिफेंडिंग चैंपियन टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज

आन्द्रे रसेल- एक खतरनाक बल्लेबाज और उपयोगी गेंदबाज

सुनील नरेन- अपनी किफायती गेंदबाजी के साथ ही टीम के लिए जरूरी रन बनाते हैं।

5. लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG)

निकोलस पूरन- वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज और इस वक्त के सबसे खतरनाक टी20 बैटर

मार्कस स्टोइनिस- एक खतरनाक ऑलराउंडर, बैटिंग के साथ ही अपनी बॉलिंग से भी दिखाते हैं जादू

रवि बिश्नोई- कमाल के स्पिन गेंदबाज, किफायती होने के साथ ही विकेट टेकर

6. मुंबई इंडियंस (MI)

हार्दिक पंड्या- मुंबई के कप्तान और एक खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह- ऐसे गेंदबाज जो कभी भी बदल सकते हैं मैच का पासा

सूर्यकुमार यादव- टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी क्रम की रीढ़

7. पंजाब किंग्स (PBKS)

सैम कुरेन- पंजाब किंग्स के अनुभवी खिलाड़ी, गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी दमखम

अर्शदीप सिंह– स्टार तेज गेंदबाज, टी20 क्रिकेट के सबसे चालाक तेज गेंदबाज

लियाम लिविंगस्टोन- धाकड़ बल्लेबाज अपनी तूफानी बैटिंग के साथ स्पिन गेंदबाजी में भी कमाल दिखाने की क्षमता

8. राजस्थान रॉयल्स (RR)

संजू सैमसन- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज

यशस्वी जायसवाल- मौजूदा वक्त के सबसे बड़े युवा स्टार, गेंदबाजों की लगाते हैं क्लास

जोस बटलर- इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज और रॉयल्स के खतरनाक ओपनर बल्लेबाज

9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

विराट कोहली- आईपीएल के सबसे बड़ी रन मशीन, रिकॉर्ड्स के शहंशाह

मोहम्मद सिराज- आरसीबी की टीम के लिए स्ट्राइक तेज गेंदबाज

रजत पाटीदार- आरसीबी के उभरते स्टार बल्लेबाज, टीम के मिडिल ऑर्डर की मजबूती

10. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

पैट कमिंस- सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले साल रनर अप बनाने वाले कप्तान और स्टार गेंदबाज

हेनरिक क्लासेन- विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज, अकेले मैच निकालने की क्षमता

अभिषेक शर्मा- युवा उभरते बल्लेबाज, पावर प्ले का फायदा उठाने की काबिलियत

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...