IPL 2025: आईपीएल में पिछले 4 साल से हटाया गया नियम फिर से कर रहा है कमबैक, एमएस धोनी की वजह से लौट रहा है पुराना नियम

IPL 2025: भारतीय क्रिकेट में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी वो चेहरा हैं, जो नियमों के बंधन में बंधे नहीं रह सकते बल्कि धोनी के चाहने पर नए नियम बनाए जा सकते हैं। भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी का कद ही इतना बड़ा है कि नियम के अनुसार वो नहीं बल्कि उनके अनुसार नियम बनेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसी बात क्यों कर रहे हैं?  हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहे हैं, बल्कि धोनी की वजह से आईपीएल में एक पुराने नियम की फिर से वापसी होने वाली है।

आईपीएल में धोनी की वजह से पुराने नियम के लौटने की संभावना

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। इस ऑक्शन से पहले रिटेंशन पॉलिसी की चर्चा खूब तेज है, जिसमें अभी तक को सभी टीमों को कितने प्लेयर्स का रिटेंशन मिलेगा, ये फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन इसी बीच आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले एक ऐसा नियम लौट रहा है, जो पिछले करीब 4 साल से खत्म कर दिया गया है। ये नया नियम पूर्व महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की वजह से आ रहा है।

IPL 2025
MS Dhoni IPL

ये भी पढ़े- ICC WTC: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को जीतने होंगे कितने मैच, जानें पूरा गणित

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुरोध पर पुराने नियम की 4 साल बाद हो सकती है वापसी

जी हां… चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी की वजह से एक पुराना नियम फिर से एन्ट्री मार सकता है। जहां चेन्नई सुपर किंग्स के खास अनुरोध पर बीसीसीआई आईपीएल मेगा ऑक्शन में एक पुराने नियम को फिर से लागू कर सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स महेन्द्र सिंह धोनी को हर हाल में अपने साथ बनाए रखना चाहती है। लेकिन धोनी रिटेंशन प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल होना नहीं चाहते हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के कहने पर बीसीसीआई पुराने नियम को फिर से ला सकता है। इस नियम के फिर से आने से चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी को अपने साथ रखने में मदद मिल सकती है।

5 साल से संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी की श्रेणी में रखने का है नियम

दरअसल बीसीसीआई ने आईपीएल के ऑक्शन में 4 साल पहले यानी 2021 में एक पुराने नियम को खत्म कर दिया था। जहां वो खिलाड़ी जिसके इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के 5 साल बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा जाता था, वो नियम साल 2008 के पहले ही सीजन से लागू था, लेकिन इस नियम को बोर्ड ने 2021 में खत्म कर दिया। अब धोनी के भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए अगले साल 5 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने बोर्ड से इस नियम को लागू करने की अपील की, क्योंकि वो धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर शामिल कर सकते हैं।

चेन्नई ने धोनी को अपने साथ बनाए रखने के लिए किया है अनुरोध

चेन्नई सुपर किंग्स महेन्द्र सिंह धोनी को अपने साथ रखना चाहती है, और धोनी खुद भी रहना जरूर चाहते हैं, लेकिन वो टीम से बड़ी रकम लेकर टीम का बजट खराब नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में सीएसके ने 31 जुलाई को हुई मीटिंग में इस नियम को लाने का मुद्दा उठाया था, जहां बाकी फ्रेंचाइजी ने इस नियम को लाने पर सहमति नहीं जतायी, लेकिन बीसीसीआई चेन्नई की बात से सहमत होते हुए इस नियम को लाने के पक्ष में दिख रहा है। ऐसे में ये नियम फिर से लौट सकता है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...