IND VS BAN: कानपुर टेस्ट की प्लेइंग 11 हुई लीक, RCB के 3 खिलाड़ी बाहर, तो DC के 3 खिलाड़ियों की एंट्री

Ind vs Ban 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जाना है और इस मुकाबले के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से खेला जाएगा और इसकी प्लेइंग 11 सामने आ गई है, जिसमें आरसीबी के तीन खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। तो ऐसे में आइए इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालते हैं।

कानपुर टेस्ट की प्लेइंग 11 हुई लीक

दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट में 27 सितंबर से खेला जाएगा। यह मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया जल्द ही कानपुर पहुंच सकती है और तैयारी शुरू कर सकती है। लेकिन उससे पहले आई रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अपनी प्लेइंग 11 तय कर ली है और उस प्लेइंग 11 के अनुसार आरसीबी के तीन खिलाड़ियों को बाहर रखा जाएगा। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के तीन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

आरसीबी के यह तीन खिलाड़ी रहेंगे बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली खबर के अनुसार भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर ने दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 है तैयार कर ली है और उसके अनुसार आरसीबी के मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और यश दयाल को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल खेलते दिखाई देंगे।

बता दें कि अभी तक यह ऑफिशियल नहीं हुआ है। लेकिन कानपुर की पिच अधिकतर स्पिन गेंदबाजों को मदद देती है, जिस वजह से कप्तान रोहित शर्मा 4 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। इस प्लेइंग 11 में बतौर तेज गेंदबाज केवल जसप्रीत बुमराह खेलते दिखाई दे सकते हैं।

कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें: ईरानी कप के लिए अगरकर ने किया रेस्ट ऑफ इंडिया का ऐलान! अभिमन्यु ईश्वरन कप्तान, ईशान-हर्षित-सुदर्शन समेत 15 खिलाड़ियों को मौका

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...