IND vs ENG: टीम इंडिया को चुनौती देने के लिए इंग्लैंड खेलेगा मास्टर स्ट्रोक! इस पाकिस्तानी टेस्ट क्रिकेटर को देगा मौका 

IND vs ENG: इंडियन प्रीमियर लीग का शोर इस वक्त पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में गूंज रहा है। जहां देश-विदेश के सैकड़ों खिलाड़ियों का धमाल देखने को मिल रही है। आईपीएल के इस धमाकेदार सीजन के प्लेऑफ का रोमांच जैसे-जैसे करीब आ रहा है। उसी के साथ अब टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे की सुगबुगाहट भी तेज होने लगी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल 2025 के खत्म होने के कुछ ही दिन बाद सात समंदर पार इंग्लैंड दौरा करने जा रही है।

इंग्लैंड की टीम भारत को फंसानें के लिए खेल सकती है मास्टर स्ट्रोक

टीम इंडिया की सामना करने के लिए इंग्लैंड ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जिन्होंने बेन स्टोक्स की कप्तानी में भारत ने 2024 में भारत में मिली हार का हिसाब बराबर करने के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। टीम इंडिया की ताकत का इंग्लैंड को अच्छे से अंदाजा है। ऐसे में वो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी एक मजबूत टीम तैयार कर सकती है। जिसे लेकर इंग्लिश क्रिकेट टीम मास्टर स्ट्रोक खेल सकती है।

ये भी पढ़े-Virat Kohli: “ तो विराट भारत को भी भूल जाएंगे” पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने कोहली को पाकिस्तान में आने का न्यौता देकर कही बड़ी बात

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को दे सकती है टीम में मौका

जी हां… इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस सीरीज में एक पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कौन हो सकता है?  तो चलिए आपको अब इसके बारे में बता देते हैं। वैसे हम जिस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की बात कर रहे हैं उसका नाम बहुत कम लोगों ने सुना होगा। ये है जफर गौहार खान… शायद ये नाम आपको अनजान लग रहा होगा।

फिरकी गेंदबाज जफर गौहार पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं टेस्ट और वनडे

जफर गौहार खान वो पाकिस्तानी क्रिकेटर जो कुछ ही साल पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट और वनडे दोनों में डेब्यू कर चुका है। लेकिन अब उन्हें इंग्लैंड के लिए मौका मिल सकता है। जफर गौहार खान की चर्चा इसलिए है कि वो इन दिनों इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं। उनकी फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। काउंटी में उनकी जबरदस्त स्पिन गेंदबाजी को देखते हुए ईसीबी उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका देने के बारे में विचार कर सकती है।

पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके जफर गौहार खान इन दिनों इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में 2025 में खेले 4 मैचों में ही 15 विकेट ले चुके हैं। उनकी फिरकी अलग ही अंदाज में जलवा दिखा रही है। जफर गौहार की बात करें तो वो पाकिस्तान के लिए 2015 में चुने गए थे। जहां उन्हें यासिर शाह के चोटिल होने पर टीम में जगह तो मिली थी। लेकिन फ्लाइट मिस होने की वजह से डेब्यू नहीं कर सके। फिर उन्हें नवंबर 2015 में  वनडे में डेब्यू का मौका मिला। इसके बाद लंबे इंतजार के बाद 2021 में पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू हो सका। लेकिन अपने डेब्यू मैच में साधारण गेंदबाजी के बाद फिर उन्हें कभी पाकिस्तान की टीम में वापसी का मौका नहीं मिल सका।

इसके बाद जफर गौहार ने इंग्लैंड का रूख कर लिया और वहां लगातार खेलने के बाद इंग्लैंड की नागरिकता को हासिल कर लिया है। फिलहाल वो 30 साल के हैं और इंग्लैंड की टीम से खेलने की मान्यता हासिल कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ मौका दे सकती है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...