गंभीर के हेड कोच बनते ही ऋषभ पंत पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, श्रीलंका ODI सीरीज नहीं मिलेगा एक भी मैच में खेलने का मौका

Rishabh Pant: टीम इंडिया (Team India) के नए हेड कोच गौतम गंभीर अपने कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत श्रीलंका दौरा से शुरू करने वाले है. श्रीलंका दौरे के लिए हाल ही में अजीत अगरकर ने दोनों ही फॉर्मेट के लिए टीम स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया (Team India) के लिए लंबे समय के बाद कमबैक करने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए भी टीम में मौका दिया गया है लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ पंत को श्रीलंका वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

श्रीलंका वनडे सीरीज में ऋषभ नहीं होंगे फर्स्ट चॉइस कीपर

श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए चुने गए टीम स्क्वॉड में टीम के पास विकेटकीपर के विकल्प के रूप में केएल राहुल (KL Rahul) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का विकल्प मौजूद है. ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए इस समय टी20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में फर्स्ट चॉइस कीपर है लेकिन वनडे फॉर्मेट में मौजूद समय में टीम इंडिया के फर्स्ट चॉइस कीपर केएल राहुल है. जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को श्रीलंका वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़े: टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों की फूटी किस्मत, जिम्बाब्वे दौरे पर प्रदर्शन करने के बावजूद श्रीलंका दौरे पर नहीं मिला मौका 

ऋषभ पंत के वनडे क्रिकेट के आंकड़े है साधारण

साल 2019 में टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के इस फॉर्मेट के आंकड़े की बात करें तो वो काफी साधारण है. 30 वनडे मैच में ऋषभ पंत ने 34.60 की औसत और 106.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 865 रन बनाए है. जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ पंत के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कार्यकाल के दौरान वनडे क्रिकेट में अपनी जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट में निरंतर शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा.

यह भी पढ़े: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने दिखाया सुनील नारायण वाला अंदाज, अब गौतम गंभीर देंगे वापसी करने का मौका

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...