Anshuman Gaekwad:  टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कोच का 71 वर्ष की उम्र में निधन, भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर

Anshuman Gaekwad: भारतीय क्रिकेट टीम एक तरफ तो नए हेड कोच गौतम गंभीर के साथ अपने सफर की शुरुआत कर चुकी है, तो दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कोच ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बुधवार को भारतीय क्रिकेट में तब शोक की लहर दौड़ पड़ी जब पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी और कोच रहे अंशुमान गायकवाड़ ने 71 साल की उम्र में दुनिया से विदा ले लिया। अंशुमान गायकवाड़ के निधन के बाद भारतीय क्रिकेट में मातम पसर गया है।

अंशुमान गायकवाड़ का 71 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चयनकर्ता से लेकर मुख्य कोच के पद पर रह चुके पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें ब्लड कैंसर हो गया था, जिससे उनका इलाज लंबे वक्त से चला। जहां पहले तो अंशुमान गायकवाड़ को लंदन में ले जाया गया, इसके बाद बडोदरा में एक अस्पताल में उनका इलाज कर रहा था, लेकिन 31 जुलाई देर रात को इस दिग्गज खिलाड़ी ने आखिरी सांसे ली और 71 साल की उम्र में चल बसे।

Anshuman Gaekwad
Anshuman Gaekwad

ये भी पढ़े-MS Dhoni: कौन है एमएस धोनी का फेवरेट बॉलर और बैट्समैन? गेंदबाज के लिए तुरंत निकला नाम, बल्लेबाज पर फंस गए धोनी

ब्लड कैंसर के बाद चल रहा था इलाज, बीसीसीआई ने की थी 1 करोड़ की मदद

अंशुमान गायकवाड़ को बताने की पूरी कोशिश की गई थी, जहां उनके लिए पूर्व क्रिकेटर्स ने मदद की गुहार की थी, जिसके बाद बीसीसीआई की तरफ से सचिव जय शाह ने अंशुमान गायकवाड़ के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान भी किया था। काफी कोशिश और लंबे इलाज के बाद भी अंशुमान गायकवाड़ को नहीं बचाया जा सका वो अपने परिवार और हम लोगों से जुदा हो गए हैं। उनके निधन के बाद उनके परिवार में शोक फैल गया है. तो साथ ही पूरे भारत में उनके निधन पर संदेवनाएं मिल रही हैं।

बीसीसीआई ने व्यक्त की संवेदना, गायकवाड़ रहे थे दिग्गज बल्लेबाज

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर उनके परिजन और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स एकाउंट पर लिखा कि, “श्री अंशुमान गायकवाड़ के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। पूरे क्रिकेट जगत के लिए यह दुखद घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।” आपको बता दें कि अंशुमान गायकवाड़ कमाल के बल्लेबाज थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 1975 से 1987 तक क्रिकेट खेला। वो भारत के लिए 40 टेस्ट मैच के साथ ही 15 वनडे मैच खेलने में कामयाब रहे। पाकिस्तान के खिलाफ उनके द्वारा खेली गई 201 रन की पारी आज भी फैंस के जेहन में ताजा है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...