MS Dhoni: क्या MS धोनी IPL 2025 के बाद लेंगे रिटायरमेंट? दिल्ली कैपिटल्स से खेले गए मैच के बाद खुद माही ने कर दिया क्लीयर

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग का हाई प्रोफाइल टी20 लीग… जिसका एक चैंपियन कप्तान, वो कप्तान जो पत्थर को छू ले तो सोना बना दें। यानी उनकी मौजूदगी में जबरदस्त सफलता। हर सीजन उम्मीदों के साथ उतरता है और फैंस उसके मैदान में उतरने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। साल दर साल बित रहे हैं ये खिलाड़ी अब धीरे-धीरे अपने करियर के उस मोड़ पर खड़ा है जहां हर कोई पूछ रहा आखिर कब तक?

एमएस धोनी आखिर कब लेंगे संन्यास?  

जी हां… यहां हम महेंद्र सिंह धोनी की बात कर रहे हैं ये तो आप जानते ही हैं। जहां एक बार फिर आईपीएल का सीजन शुरु हो गया है और माही मैदान में दिख रहे हैं। लेकिन फिर से एक सवाल हर किसी के मन में हिचकोले मार रहा है आखिर कब तक? हां… क्योंकि ये सिलसिला पिछले कुछ साल से जारी है। जहां हर सीजन धोनी खेलने उतरते हैं और उस सत्र के शुरुआत और अंत दोनों में पूछा जाता है कि आप संन्यास कब ले रहे हैं?

ये भी पढ़े- MS Dhoni: कब रिटायरमेंट लेंगे महेन्द्र सिंह धोनी? धोनी के संन्यास का ताजा अपडेट आया सामने

धोनी ने अपने संन्यास को लेकर तोड़ी चुप्पी

माही पिछले 2-3 सालों से घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं। वो लगातार इस समस्या का सामना कर रहे हैं और इसी बीच आईपीएल में वो काफी नीचे बैटिंग के लिए आने लगे हैं। मैदान में विकेटकीपिंग के दौरान तो धोनी फिट नजर आते हैं। लेकिन बल्लेबाजी में अब वो बात नहीं रही। और उन्हें खूब संघर्ष करते हुए देखा जाता है। अब इस सीजन तो समस्या और भी बढ़ गई है। लेकिन धोनी ने खेलना जारी रखा है और वहीं संन्यास को लेकर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है।

कैप्टन कूल ने फिलहाल रिटायरमेंट से किया इनकार

अपने संन्यास को लेकर उठ रही खबरों के बीच अब महेंद्र सिंह धोनी ने साफ कर दिया है कि वो संन्यास फिलहाल नहीं लेने वाले हैं। उन्होंने यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए संन्यास लेने के सवाल पर कहा कि, “फिलहाल तो नहीं। मैं अभी भी आईपीएल खेल रहा हूं और मैंने इसे एकदम सरल रखा है। मैं एक बार में एक साल का सोचता हूं। मैं अभी 43 का हूं, इस जुलाई में मैं 44 साल का हो जाउंगा।”

इसके बाद एमएस धोनी ने आगे बताया कि आगे देखेंगे कि उनका शरीर क्या कहता है। कितना सपोर्ट करता है। उन्होंने कहा कि “मेरे पास 10 महीने हैं ये फैसला करने के लिए कि मुझे एक साल और खेलना है या नहीं। ये फैसला मैं नहीं कर रहा हूं, ये आपका शरीर तय करता है कि क्या आप खेल सकते हो या नहीं खेल सकते।”

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...