IPL Retention 2025: क्या गुजरात टाइटंस की रिटेंशन प्लेयर हुए फाइनल?  इन 2 खिलाड़ियों को रिटेन करने का किया इशारा

IPL Retention 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें एडिशन को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है। अगले साल होने वाले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होगा, लेकिन इस बड़ी नीलामी से पहले सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौपनी है। रिटेंशन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने की डैडलाइन 31 अक्टूबर को बतायी जा रही है। ऐसे में इन दिनों सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेन खिलाड़ियों को लेकर जोर-शोर से प्लानिंग तैयार कर रही हैं, और सभी टीमों के रिटेन खिलाड़ियों को लेकर अटकलें भी लगायी जा रही हैं।

गुजरात टाइटंस ने अपने रिटेन प्लेयर को लेकर दिया हिंट

आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस के फैंस की नजरें उनकी फ्रेंचाइजी के फैसले पर टिकी है कि वो किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। लेकिन इसी बीच गुजरात टाइटंस ने अपने रिटेन खिलाड़ियों को लेकर बड़ा संकेत दिया है। इस फ्रेंचाइजी की तरफ से किए गए एक ट्वीट के बाद उनके 2 खिलाड़ियों के नाम फिक्स माने जा रहे हैं। जिसमें कप्तान शुभमन गिल और मिस्ट्री प्लेयर राशिद खान को रिटेन करने का बड़ा संकेत दिया है।

ये भी पढ़े-IPL Mega Auction:वो 3 टीमें जो केएल राहुल के लिए लुटा देंगी खजाना

शुभमन गिल और राशिद खान को ही कर सकती है रिटेन

आईपीएल 2025 के रिटेंशन की चर्चा के बीच गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने शुभमन गिल और राशिद खान की फोटो डालते हैं, कैप्टन में इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में लिखा है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फ्रेंचाइजी ने गिल और राशिद को रिटेन करने का मन बना लिया है। ये दोनों ही खिलाड़ी गुजरात के लिए बहुत ही बड़े मैच विनर रहे हैं, जिन्होंने पिछले 3 सीजन से खास भूमिका अदा दी है।

मोहम्मद शमी और साई सुदर्शन के नाम की भी थी चर्चा

वैसे कुछ दिनों से मीडिया में गुजरात टाइटंस की तरफ से राशिद खान और शुभमन गिल के अलावा मोहम्मद शमी और साई सुदर्शन को भी रिटेन करने अटकलें लगायी जा रही थी। अब वो अपने इन दोनों खिलाड़ियों को रिटेन करेगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा। वैसे 31 अक्टूबर शाम 5 बजे तक डैडलाइन के हिसाब से माना जा रहा है कि उस वक्त तक सभी टीमों के रिटेंशन खिलाड़ियों के नाम से पर्दा हट जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात के लिए किन-किन खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगती है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...