IPL Mega Auction 2025: 3 अनकैप्ड खिलाड़ी जिन पर आईपीएल नीलामी के पहले दिन लगी सबसे बड़ी बोली

IPL Mega Auction 2025:  विश्व क्रिकेट के सबसे धनवान क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के बैनर तले खेले जाने वाले टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के एक और मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर खजाना खाली हुआ है। आईपीएल 2025 से पहले हो रहे मेगा ऑक्शन के पहले दिन रविवार को देश-दुनिया के कई सुपरस्टार खिलाड़ी करोड़पति बने। जहां एक से बढ़कर एक हैरान करने वाली बोली लगी।

मेगा ऑक्शन के पहले दिन 3 अनकैप्ड खिलाड़ी जो बने मालामाल

इस मेगा ऑक्शन के पहले दिन को कई स्टार खिलाड़ी मालामाल हुए। जिसमें ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर से लेकर अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल भी रहे। लेकिन साथ ही कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी खूब पैसा बरसा है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 3 अनकैप्ड खिलाड़ी जिन्हें मेगा ऑक्शन के पहले दिन मिली है बंपर प्राइस

ये भी पढ़े-आईपीएल 2008-2022 विजेता और उप विजेता का विवरण

1.नमन धीर (मुंबई इंडियंस)- 5.25 करोड़ रूपये

आईपीएल 2024 में युवा बल्लेबाज नमन धीर को मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए देखा था। इस युवा खिलाड़ी को इतने ज्यादा मौके तो नहीं मिले, लेकिन जो भी चांस मिला उन्होंने पूरी तरह से भुनाया। 30 लाख रूपये की बेस प्राइस वाले नमन धीर को एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ने लपका है। इस युवा खिलाड़ी को लेकर आरसीबी, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब किंग्स ने रूचि दिखायी, लेकिन 5.25 करोड़ रूपये की रकम लेकर वो मुंबई का हिस्सा बने।  

2. अब्दुल समद (लखनऊ सुपरजायंट्स)- 4.20 करोड़ रूपये  

आईपीएल के गलियारों में पिछले कुछ सालों से जम्मू-कश्मीर के लड़के अब्दुल समद का नाम लगातार सुना जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद में खेलने वाले अब्दुल समद को लेकर मेगा ऑक्शन में फिर से रेस दिखी। इस अनकैप्ड खिलाड़ी को लेकर हुई जंग में लखनऊ सुपरजायंट्स ने बाजी मारी और उन्हें 4.20 करोड़ रूपये में अपने पाले में कर लिया।

3. नेहल वढ़ेरा (पंजाब किंग्स)- 4.20 करोड़ रूपये

मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन नमन धीर के साथ एक और नाम जिसने प्रभाव डाला था, वो थे नेहल वढ़ेरा… इस युवा खिलाड़ी में भी जबरदस्त हिटिंग एबिलिटी देखी गई। ऐसे में उन्हें लेकर इस बार मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के बीच अच्छी रेस देखी गई। नेहल वढ़ेरा को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ ने पूरा जोर लगाया, लेकिन आखिर में पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को 4.20 करोड़ रूपये में खरीद लिया।  

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...