IPL Auction 2025:आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख आयी सामने! लेकिन फंस सकता है ये बड़ा पेंच

IPL Auction 2025: विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी केशरिच टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें एडिशन से पहले मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। इस ऑक्शन से पहले तो टीमों की रिटेंशन लिस्ट आनी है, जिसे लेकर अब तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन फैंस को मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आईपीएल के इस ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है। जहां नीलामी की तारीख को लेकर खुलासा हुआ है।

ऑक्शन की तारीख आयी सामने, 25 और 26 नवंबर को हो सकता है ऑक्शन

जी हां…इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी की तारीख सामने आयी है। जिसमें बताया जा रहा है कि अगले महीने के आखिर में मेगा ऑक्शन कराया जा सकता है। इस बड़ी नीलामी में सभी टीमों के बड़े बदलाव देखे जाने की पूरी संभावना है। ऐसे में फैंस अपनी सीट की पेटी बांध चुके हैं और मेगा ऑक्शन का इंतजार करने लगे हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो अगले महीने 25 और 26 नवंबर को मेगा ऑक्शन की संभावित तारीख बतायी जा रही है।

IPL Mega Auction
IPL Mega Auction

ये भी पढ़े-IPL Mega Auction:वो 3 टीमें जो केएल राहुल के लिए लुटा देंगी खजाना

मेगा ऑक्शन की तारीख पर फंसा बड़ा पेंच

इस मेगा टी20 लीग का बड़ा ऑक्शन जिन तारीख पर किए जाने की संभावना है, उसे लेकर बड़ा पेंच फंसता दिख रहा है। क्योंकि ऑक्शन 25 और 26 नवंबर को होगा और उसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेल रही होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 से 26 नवंबर तक पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। ऑक्शन और इस टेस्ट सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स एक ही कंपनी के पास है, ऐसे में ब्रॉडकास्टर को इसमें नुकसान होने की वजह से वो ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।

सऊदी अरब के रियाद शहर में हो सकता है ऑक्शन

ऐसे में अब ये देखना होगा कि ऑक्शन की तारीखों में बदलाव होगा या नहीं। वहीं इस मेगा ऑक्शन के वेन्यू को लेकर बात करें तो इसके लिए कईं स्थान सामने आ रहे हैं, जिसमें भारत के अलावा लंदन, ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना और सिंगापुर के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन बोर्ड इसे सऊदी अरब के रियाद या जेद्दा शहर में कराना चाहती है। रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई ने कुछ अधिकारियों को सऊदी अरब भेज दिया है और वहां पर वो वेन्यू को इंफेक्शन करके आए।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...