IPL 2025: किसके बीच होगी क्वालीफायर की जंग, कौन भिड़ेगा एलिमिनेटर मैच में, 70वें मैच में तस्वीर हुई साफ

IPL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट के हॉट फेवरेट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का कारवां अब  लीग मैचों को पूरा कर चुका है। अब ये सफर प्लेऑफ मैचों के लिए तैयार है। आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ के लिए कड़ी टक्कर के बीच 4 टीमों के नाम फाइनल हुए। जिनके बीच अब 3 जून को होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए होड़ नजर आएगी। आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ की चार टीमें तो कुछ दिनों पहले ही फाइनल हो गई थी। लेकिन किस टीम की टक्कर किसके साथ होगी। ये मंगलवार को तय हुआ।

क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैच की तस्वीर हुई साफ

आईपीएल 2025 में मंगलवार को अंतिम लीग मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया। इस सीजन के 70वें मैच में आरसीबी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक हाई स्कोरिंग क्लेश में लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से मात देकर खुद को दूसरे स्थान पर ला दिया और इसके साथ ही उन्होंने क्वालीफायर-1 मैच में खेलने की वरियता प्राप्त कर ली। जिसके बाद अब हर किसी को प्लेऑफ मैचों का इंतजार है। चलिए आपको बताते हैं प्लेऑफ में क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मैच में किस टीम की किसके साथ होगी भिड़ंत।

ये भी पढ़े-IPL 2025: आईपीएल 2025 में धमाल मचा रहे 11 अनकैप्ड खिलाड़ियों की प्लेइंग-11, जो पाकिस्तान को  भी चटा दे धूल

क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स का होगा आरसीबी से सामना

आईपीएल के 18वें सीजन में क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स ने पहले ही अपना नाम पक्का कर लिया था। जिसके बाद अब उनके सामने कौनसी टीम होने वाली है इसकी भी तस्वीर साफ हो गई है। जहां पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होगा। 29 मई को मुल्लांपुर में होने वाले इस मैच में ये दोनों ही टीमें फाइनल में स्थान फिक्स करने के इरादे से उतरेंगी। इस मैच में जीत वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। तो वहीं हारने वाली टीम के लिए एक मौका होगा।

एलिमिनेटर मैच में मुंबई के साथ टक्कर लेगी गुजरात टाइटंस

वहीं एलिमिनेटर मैच की बात करें तो इसके लिए मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्थान के साथ पहले पक्की हो चुकी थी। तो इसके बाद आरसीबी की जीत ने गुजरात टाइटंस के अरमानों पर पानी फेरते हुए उन्हें तीसरे स्थान पर धकेल दिया। ऐसे में अब गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों ही टीमों के बीच 30 मई को मुल्लांपुर में होगा। दोनों ही टीमों में हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। तो वहीं जीतने वाली टीम क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम से टक्कर लेगी।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...