IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़ा फेरबदल, बीच सीजन में टीम ने बदल डाला अपना कप्तान

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन को रोचक सफर जारी है। जहां हर मैच के बाद अब रोमांच दोगुना होता जा रहा है। इस मेगा इवेंट के इस सीजन का कारवां बढ़ता जा रहा है। जो अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर रहा है। इस लीग में खेल रही टीमों की नजरें ज्यादा से ज्यादा मैच जीतकर सबसे पहले प्लेऑफ के लिए दावेदारी पेश करने पर है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बीच सीजन में एक बड़ा बदलाव करते हुए अपनी टीम का कप्तान ही बदल दिया है।

आईपीएल के बीच में संजू सैमसन की बतौर कप्तान वापसी

जी हां…आईपीएल के इतिहास के पहले सीजन की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन अब तक खास प्रदर्शन नहीं रहा है। जहां वो अब तक खेले गए 3 मैच में सिर्फ 1 मैच में जीत सकी है। तो वहीं 2 में राजस्थान रॉयल्स का हल्ला गुल रहा है। इसी बीच टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी टीम का कप्तान 3 मैचों के बाद ही बदल दिया है और रियान पराग की जगह अब कमान अपनी टीम के रेगुलर कप्तान संजू सैमसन को सौंप दी है।

ये भी पढ़े-IPL 2025: आईपीएल के इतिहास की वो 3 टीमें जिन्होंने अब तक बनाए हैं सबसे ज्यादा कप्तान

राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन होंगे अगल मैच में कप्तान

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में संजू सैमसन शुरुआती 3 मैचों में कप्तानी नहीं कर रहे थे। उनकी जगह पर टीम मैनेजमेंट ने रियान पराग को कप्तानी सौंपी थी। क्योंकि संजू सैमसन विकेटकीपिंग करने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे। ऐसे में रियान पराग की कप्तानी में टीम खेल रही थी और संजू सैमसन सिर्फ बतौर बल्लेबाज ही खेल रहे थे। लेकिन रॉयल्स के फैन के लिए अच्छी खबर आ रही है कि अगले मैच के लिए संजू बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं।

4 अप्रैल को पंजाब किंग्स से होगा रॉयल्स का सामना

संजू सैमसन को अंगुली में चोट थी। इस वजह से वो विकेटकीपिंग करने की स्थिति में नहीं थे। अब मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो संजू सैमसन को नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने विकेटकीपिंग के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है। जिसके बाद वो ना सिर्फ विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे बल्कि टीम के लिए कप्तानी का जिम्मा भी संभालेंगे। जिससे अब रियान पराग टीम के उपकप्तान होंगे। राजस्थान रॉयल्स को अपना अगला मैच पंजाब किंग्स से शनिवार को खेलना है। इस मैच में टीम के लिए कप्तान के रूप में संजू सैमसन की वापसी से आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...