MS Dhoni: कब रिटायरमेंट लेंगे महेन्द्र सिंह धोनी? धोनी के संन्यास का ताजा अपडेट आया सामने

 MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स… आईपीएल के 17वें एडिशन के प्लेऑफ में नजर नहीं आएगी। आईपीएल के इतिहास में ऐसा बहुत कम देखने को मिला है, जब येलो जर्सी वाली ये टीम टॉप-4 की जंग में शामिल नहीं होती। लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ का टिकट नहीं मिल सका। डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके को 5 बार खिताब दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी इस बार टीम की कमान नहीं संभाल रहे थे, बल्कि उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी दी गई थी।

क्या धोनी खेल चुके अपना अंतिम आईपीएल?

चेन्नई सुपर किंग्स के महान कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के लिए ये आखिरी आईपीएल माना जा रहा है। इस मेगा इवेंट के इस सीजन के शुरू होने से पहले ही बताया जा रहा था कि धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है। अब उनकी टीम के बाहर होने के बाद इस बात की चर्चा फिर से तेज हो गई है कि क्या धोनी आखिरी बार आईपीएल खेल चुके हैं, या वो अभी आगे नजर आएंगे। इस बात का जवाब खुद धोनी या सीएसके टीम मैनेजमेंट ने तो नहीं दिया है, लेकिन धोनी के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि धोनी का फिलहाल रिटायरमेंट को लेकर कोई प्लान नहीं है।

MS Dhoni
MS Dhoni

ये भी पढ़े-IPL 2024: जब धोनी के सामने यश दयाल कर रहे थे गेंदबाजी, तो कैसा था उनके घर का माहौल, पिता ने किया खुलासा

धोनी के रिटायरमेंट पर बड़ी अपडेट, फिलहाल नहीं लिया है फैसला

महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास पर एक मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ी बात सामने आयी है। जिसमें टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो बताया जा रहा है कि एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स में किसी से संन्यास को लेकर बात नहीं की है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट को ये बताया है कि वो रिटायरमेंट को का फैसले करने के लिए कुछ महीनों का इंतजार रहता है। यानी साफ है कि धोनी कुछ महीनों के बाद की अपनी फिटनेस को देखना चाहते हैं। जिसके बाद ही वो किसी तरह का कदम उठाएंगे।

एक और आईपीएल सीजन खेलने के मिले संकेत

इस मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी से तो साफ संकेत मिल रहे हैं कि ये लीजेंड खिलाड़ी एक बार फिर से आईपीएल में नजर आ सकता है। अगर आपको महेन्द्र सिंह धोनी अगले सीजन आईपीएल में फिर से खेलते हुए दिखे तो हैरान मत होना क्योंकि अगर वो फिट रहे तो खेलते नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि अगले साल आईपीएल तक धोनी अपने जीवन के 44वें बरस में होंगे और तब ऐसी उम्र में मैदान में खड़े रहना और खेलना अपने आप में बहुत बड़ी बात होगी। अब ये देखना दिलचस्प है कि क्या धोनी अगले सीजन आईपीएल में खेलेंगे या नहीं?

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...