MS Dhoni: क्या महेन्द्र सिंह धोनी हैं चेन्नई सुपर किंग्स की हार के विलेन, जानें कैसे धोनी हार के सबसे बड़े गुनहगार

IPL 2024:  महेन्द्र सिंह धोनी…ये नाम जब फैंस के सामने आता है या फैंस इस नाम को सुनते हैं तो उनके मन में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े फिनिशर की छवि उभरने लगती है। भारत के इस महान पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत बड़ा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल हर एक मंच पर एमएस धोनी ने अपने आप को वर्ल्ड क्रिकेट का बेस्ट फिनिशर साबित किया है। धोनी ने अक्सर ही असंभव से दिखने वाले मैच को अपने अकेले दम पर फिनिश किया है, तभी तो उन्हें विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर कहा जाता है।

क्या धोनी है चेन्नई सुपर किंग्स की हार के गुनहगार?

इसमें कोई दो राय नहीं है कि महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े फिनिशर माने जाते हैं। ऐसे फिनिशर जिन्होंने फैंस को कईं बार ऐसे फिनिश दिए हैं जिसके बारे में सोचा तक नहीं जा सकता था। धोनी द फिनिशर ने आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में गजब का फिनिशर रोल अदा किया है, लेकिन धोनी अपने उसी किरदार को अपने करियर के सबसे बड़े मैच में नहीं निभा सके और अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की हार के सबसे बड़े विलेन बन बैठे।

MS Dhoni
MS Dhoni

ये भी पढ़े-IPL 2024:  एक ओवर में 5 छक्के खाने से लेकर 5 गेंद में 11 रन डिफेंड करने तक, इस युवा गेंदबाज के जीरो से हीरो की कहानी

वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर नहीं कर सके सीएसके का मैच फिनिश

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें एडिशन में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आर या पार वाला मैच खेला गया। इस मैच में प्लेऑफ के लिए चौथी टीम बनने का फैसला तय होना था। यहां चेन्नई सुपर किंग्स को जीत का दावेदार माना जा रहा था, जहां सीएसके ने आखिर तक लड़ाई तो लड़ी, लेकिन जो वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट फिनिशर कहलाते हैं…. एमएस धोनी…. वो टीम की नैया को मझधार में छोड़कर मैच को फिनिश करने से पहले ही वापस आ गए। धोनी जिन्होंने अब तक ना जाने कितने ही मैच फिनिश किए हैं, लेकिन यहां वो फैंस को धोखा दे गए और करियर के सबसे अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ का टिकट नहीं दिला सके।

आरसीबी के खिलाफ टीम को जीत दिलाने से पहले धोनी आउट

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की हाथ से मैच तो निकल गया था, लेकिन उन्हें आखिरी ओवर में प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए 17 रन की जरूरत थी। धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। अब समीकरण 5 गेंद में 11 रन रह गया। यहां तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि धोनी इतना आसान मैच फिनिश नहीं कर पाएंगे। इसके बाद अगली ही गेंद पर धोनी अपना विकेट देकर चलते बने। उन्होंने 13 गेंद में जरूर 25 रन बनाए। लेकिन जो आखिरी 11 अहम रन बनाने थे तब उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया। धोनी के लिए बेस्ट फिनिशर का टैग लगा है, लेकिन वो इस काम को यहां अंजाम नहीं दे सके।

एमएस धोनी मैच फिनिश ना कर पाने से आए फैंस के निशानें पर

हम महेन्द्र सिंह धोनी को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहे हैं, बल्कि फैंस ने धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की इस हार का असली गुनहगार माना है। फैंस इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में प्रवेश ना करने का वास्तविक कारण बता रहे हैं। फैंस धोनी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, जहां क्रिकेट फैंस का मानना है कि, महेन्द्र सिंह धोनी गेम फिनिश करने में फेल रहे, जिसका खामियाजा चेन्नई सुपर किंग्स को भुगतना पड़ा।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...