IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के इस खिलाड़ी के पास आईपीएल में इतिहास रचने का मौका, जो पहले नहीं हो सका कभी

IPL 2024:  क्रिकेट जगत की सबसे हाई प्रोफाइल और सबसे फेवरेट टी20 लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लगी अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस मेगा इवेंट के 17वें एडिशन का खिताबी मुकाबला आज कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का सफऱ पिछले करीब 2 महीनों से चल रहा है,जिसका आज सुपर संडे को समापन होने जा रहा है। वर्ल्ड क्रिकेट के इस सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर टी20 लीग के खिताबी जंग में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने जा रहा है। दोनों ही टीमें खिताब अपने नाम करने को तैयार हैं।

केकेआर के एक खिलाड़ी के पास इतिहास रचने का मौका

आईपीएल के इस सीजन के ग्रैंड फिनाले को लेकर दोनों ही टीमें जीत की फेवरेट मानी जा रही है। कोलकाता और हैदराबाद दोनों ही टीमों में एक से बड़े एक सितारें हैं, जहां यहां जीत का झंड़ा गाड सकते हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पास भी एक से एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। इन मैच विनर खिलाड़ियों में एक नाम ऐसा है जो इतिहास रचने की दहलीज पर ख़ड़ा है। केकेआर का ये खिलाड़ी इस फाइनल मैच में ऐसा कर सकता है जो आज तक के 16 सीजन में कभी नहीं हो सका है।

IPL 2024
Sunil Narine

ये भी पढ़े-IPL 2024: जसप्रीत बुमराह के बाद कौन है दूसरा सबसे बेस्ट पेसर, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लिया हैरान करने वाला नाम

18 रन बनाते ही इतिहास में दर्ज हो जाएगा सुनील नरेन का नाम

जी हां… कोलकाता नाइट राइडर्स के पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो इस मैच में अगर सिर्फ 18 रन बना लेता है, तो वो आईपीएल के अब तक के इतिहास में जो कभी नहीं हो सका वो कारनामा कर देगा। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि हमारे और आपके सबसे चहेते सुनील नरेन हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मिस्ट्री प्लेयर सुनील नरेन का इस पूरे सीजन में धमाका देखने को मिला है। नरेन अब फाइनल मैच में इतिहास रचने के किनारे पर खड़े हैं,जहां वो सिर्फ 18 रन बना लेते हैं, तो बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

सुनील नरेन के पास एक सीजन में 500 रन और 15 विकेट लेने का मौका

सुनील नरेन का इस पूरे सीजन बल्ला खूब बोला है, तो साथ ही गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया है। नरेन इस मैच में 18 रन बना लेते हैं, तो वो आईपीएल के इतिहास में किसी एक सीजन में 500 रन और 15 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले ऑलराउंडर खिलाड़ी बन जाएंगे। सुनील नरेन इस सीजन अबू तक खेले गए मैचों में बल्ले से जहां 482 रन बना चुके हैं, तो वहीं उन्होंने गेंदबाजी से 16 विकेट झटके हैं। वो 15 प्लस विकेट तो ले चुके हैं, अब वो अगर 18 रन बना लेते हैं तो इस सीजन 500 रन के आंक़ड़ें को छू लेनें। आज के आईपीएल में 15 से ज्यादा विकेट और 400 से ज्यादा रन तो कईं ऑलराउंडर्स ने किए हैं, लेकिन ये पहली बार हो सकता है जब कोई खिलाड़ी 500 या उससे ज्यादा रन और 15 या उससे ज्यादा विकेट लिया हो।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...