IPL 2024: मुंबई इंडियंस को मिल गया कीरोन पोलार्ड का धांसू रिप्लेसमेंस! बल्ले से लगाता है छक्के, गेंद से उड़ाता है गिल्लियां

IPL 2024:  इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का रोमांचक सफर अब अपने पूरे शबाब पर पहुंच रहा है। आईपीएल के इस सीजन में एक ओर जहां कुछ टीमें जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं, तो दूसरी तरफ कुछ टीमें फुस्स साबित हो रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अजेय बनी हुई हैं। दूसरी तरफ 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है, जिन्हें एक के बाद एक हार की हैट्रिक का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार नीली जर्सी वाली इस टीम ने वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर पहली जीत हासिल की है।

मुंबई इंडियंस ने खो निकाला कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट!

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार 29 रन की जीत के साथ ही इस सीजन ना सिर्फ जीत का खाता खोला है, बल्कि उन्होंने अपनी टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट भी खोज निकाला है। मुंबई इंडियंस के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने लगातार 13 सीजन मुंबई इंडियंस की टीम में खेलने के बाद पिछले ही सीजन संन्यास ले लिया, तभी से ब्ल्यू आर्मी को कीरोन पोलार्ड की कमी खल रही थी, लेकिन आखिरकार उन्हें अब पोलार्ड जैसे धांसू खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट हाथ लग गया है।

IPL 2024
Romario Shepherd

ये भी पढ़े-IPL 2024: हार की हैट्रिक लगा चुकी मुंबई इंडियंस अब बन जाएगी खतरनाक, इस खूंखार खिलाड़ी की जल्द ही होने वाली है वापसी

रोमारियो शेफर्ड बन सकते हैं कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट

जी हां…. इस सीजन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में लगातार 3 हार के साथ शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम को कीरोन पोलार्ड जैसा खतरनाक खिलाड़ी मिल गया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहली बार जीत का स्वाद चखा, तो साथ ही कीरोन पोलार्ड जैसा खतरनाक ऑलराउंडर मिल गया है, जो बल्ले से छक्के लगाता है, तो गेंद हाथ में होने पर बल्लेबाज की गिल्लियां उड़ा देता है। ये धांसू खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि रोमारियो शेफर्ड हैं, जिसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में पूरी महफील लूट ली।

शेफर्ड ने दिल्ली के खिलाफ बनाए 10 गेंद में 39 रन, झटका 1 विकेट

वेस्टइंडीज के इस खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में धमाका कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में रोमारियो शेफर्ड ने जबरदस्त पारी खेलते हुए केवल 10 गेंद में 39 रन बना डाले। जिसमें उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। इस दौरान एनरिक नॉर्खियां के आखिरी ओवर में 32 रन कूटे। इतना ही नहीं शेफर्ड ने इसके बाद हाई स्कोरिंग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे बड़े बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का विकेट भी अपने नाम किया। शेफर्ड को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजॉयंट्स के साथ ट्रेड किया था और उन्होंने यहां इस खिलाड़ी को मौका दिया तो इन्होंने तहलका मचा दिया। रोमारियो शेफर्ड से अब मुंबई इंडियंस के फैंस को पोलार्ड जैसे योगदान की उम्मीद है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि वो क्या कर पाते हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...