IPL 2024: जब धोनी के सामने यश दयाल कर रहे थे गेंदबाजी, तो कैसा था उनके घर का माहौल, पिता ने किया खुलासा

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का रोड टू प्लेऑफ तैयार हो चुका है। यहां पर उन टीमों के नाम और मैच फिक्स हो गए हैं, जो टॉप-4 में टक्कर लेने वाली हैं। प्लेऑफ की जंग के बाद आईपीएल का ग्रैंड फिनाले 26 मई को खेला जाएगा। भले ही आईपीएल की खिताबी जंग 26 मई को होगी, लेकिन फैंस को फाइनल जैसा रोमांच उससे कुछ दिन पहले ही देखने को मिल गया, जब शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना हुआ था। इस मैच में एक बहुत ही रोचक टक्कर हुई, जहां आखिरी बाजी आरसीबी के हाथ लगी।

यश दयाल बने थे आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट दिलाने के हीरो

आरसीबी के लिए इस मैच में विराट कोहली से लेकर फाफ डू प्लेसिस और साथ ही ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा योगदान रहा, लेकिन जो योगदान युवा तेज गेंदबाज यश दयाल का रहा है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यश दयाल इस मैच के आखिरी ओवर में वो कमाल कर गए कि मैच में आरसीबी की जीत और प्लेऑफ में क्वालिफाई कराने के पीछे सबसे बड़े हीरो बन गए। यश दयाल को इस मैच में आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचानें के लिए 17 रन डिफेंड करने को मिले थे। लेकिन इस गेंदबाज ने ये काम बखूबी कर दिखाया।

IPL 2024
Yash Dayal

ये भी पढ़े-IPL 2024:  एक ओवर में 5 छक्के खाने से लेकर 5 गेंद में 11 रन डिफेंड करने तक, इस युवा गेंदबाज के जीरो से हीरो की कहानी

यश दयाल ने आखिरी ओवर में किए 17 रन डिफेंड

यश दयाल वही गेंदबाज हैं, जिन्होंने 2 साल पहले इसी तरह से आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस की जर्सी में 5 छक्के लुटाए थे। लेकिन यहां उन्होंने धोनी जैसे धुरंधर बल्लेबाज के सामने भी अपनी बेहतरीन और सटीक गेंदबाजी से अपनी टीम की झोली में प्लेऑफ का टिकट डाल दिया। यश दयाल के इस ओवर में आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचानें के लिए 17 रन डिफेंड करने थे, धोनी ने ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन इसके बाद दयाल ने धोनी का तो विकेट लिया, साथ ही सिर्फ 1 रन दिया और मैच अपनी टीम को जीता दिया।

यश दयाल के पिता ने बताया कैसा था आखिरी ओवर में उनके घर का मौहाल?

जब यश दयाल गेंदबाजी करने आए और उन्हें 17 रन बचाने थे, तब उनके घर का माहौल कैसा था? उनकी मां और पापा की मन की स्थिति कैसी थी? इसे लेकर खुद उनके पिता ने खुलासा किया है। यश दयाल के पिता तो बेटे के हाथ में आखिरी ओवर देखकर डर गए थे। उन्हें 2 साल पहले वाली बात डराने लगी। लेकिन साथ ही पिता चन्द्रपाल दयाल को बेटे पर भरोसा भी था। यश के पिता ने इस मैच को लेकर बताया कि उस वक्त उनके घर का हाल कैसा था?

धोनी ने जब पहली गेंद पर मारा छक्का तो यश के पिता को आया डरावना सपना

26 वर्षीय तेज गेंदबाज यश दयाल के पिता चन्द्रपाल दयाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि, इस बार भी डर था कि कहीं केकेआर के खिलाफ हुए मुकाबले जैसा हाल न हो जाए। जब धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का मारा, तो वो डरावना सपना एक बार फिर दिमाग में घूम गया, लेकिन अंदर से मुझे पता था कि कुछ अच्छा होने जा रहा है। ये उसकी कड़ी मेहनत और लग्न का नतीजा है। आखिरी ओवर के बाद उनके घर फोन आने लग गए।“

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...