IPL 2024: हार की हैट्रिक लगा चुकी मुंबई इंडियंस अब बन जाएगी खतरनाक, इस खूंखार खिलाड़ी की जल्द ही होने वाली है वापसी

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस की हार की हैट्रिक हो चुकी है। आईपीएल के इस सीजन में हार्दिक पंड्या की अगुवायी में टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के फैंस काफी निराश हो गए हैं। मुंबई इंडियंस को सोमवार को अपने घर वानखेड़ें में भी राजस्थान ने बुरी तरह से मात देकर उन्हें तीसरी हार थमा दी। इसके बाद अब मुंबई की टीम को कमजोर माना जाने लगा है। इस टीम का प्रदर्शन अब तक के मैचों में काफी खराब रहा है, जहां कभी गेंदबाजी तो कभी बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही है।

हार की हैट्रिक के बाद मुंबई इंडियंस को जल्द मिलेगी खुशखबरी

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरा हार मिलने के बाद अब एक बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। क्योंकि हार पर हार खेल रही नीली जर्सी वाली इस टीम के साथ अब जल्द ही एक खूंखा खिलाड़ी जुड़ने जा रहा है, जो अकेले के दम पर ही मैच का रूख पलटने का माद्दा रखता है। मुंबई इंडियंस के पाले में इस खिलाड़ी के जुड़ने के बाद उनकी टीम काफी मजबूत होने वाली है। क्योंकि ये खिलाड़ी अगर टीम में जल्द जुड़ जाता है तो विरोधी टीमों की खैर नहीं होगी।

IPL 2024
Suryakumar Yadav

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024:  कैसा हो टीम इंडिया का स्क्वॉड, इरफान पठान ने इन 15 खिलाड़ियों पर लगाई मुहर, स्टार खिलाड़ी की अनदेखी

खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जल्द ही लौंटेंगे मैदान में

जी हां…. मुंबई इंडियंस में ये खतरनाक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव होंगे… मौजूदा वक्त में टी20 फॉर्मेट के सबसे खूंखा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस सीजन में अब तक नहीं खेल सके हैं। सूर्यकुमार यादव पिछले कईं महीनों से चोट से जूझ रहे हैं, जहां उनकी चोट की सर्जरी करायी गई थी। इसके बाद वो रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। इस साल के अब तक के मैचों में सूर्या नहीं खेल सके हैं., लेकिन एक बड़ी अपडेट आ रही है, जहां सूर्यकुमार यादव के जल्द वापसी करने की खबर मिल रही है। सूर्या के टीम से जुड़ते ही मुंबई इंडियंस की बैटिंग काफी बेहतरीन और मजबूत होने वाली है।

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का है बेजोड़ रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव इस फॉर्मेट के बेजोड़ बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल में खतरनाक बल्लेबाजी की है। इनके पास अकेले ही मैच को अपनी टीम के पक्ष में मोड़ने का माद्दा है। सूर्यकुमार यादव अपनी फिटसेन पर खूब काम कर रहे हैं, और माना जा रहा है कि वो अगले 1 या 2 मैचों में मुंबई इंडियंस की जर्सी में मैदान में उतरने को तैयार हो जाएंगे। सूर्या के आने से मुंबई की टीम काफी मजबूत होने वाली है। सूर्यकुमार यादव के आईपीएल के रिकॉर्ड की बात करें तो वो अब तक इस लीग में 139 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.17 की औसत से 3249 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने करीब 144 की स्ट्राइक रेट दर्ज की है। इस दौरान 21 फिफ्टी के साथ ही 1 सेंचुरी सूर्या के नाम दर्ज है।   

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...