IPL 2023: पंजाब किंग्स ने लिया बड़ा फैसला, मयंक अग्रवाल की कप्तानी से छुट्टी कर इस दिग्गज को बनाया कप्तान

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों आईसीसी टी20 विश्व कप का रोमांच अपने पूरे चरम पर है, इसी बीच दूसरी ओर अब इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले सीजन की भी सुगबुगाहट आने लगी है। जहां अब फ्रैंचाइजियों ने सीजन-16 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिसमें सबसे बड़ी खबर पंजाब किंग्स के खेमे की तरफ से आ रही है।

पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाया

आईपीएल 2023 के लिए पंजाब किंग्स ने बुधवार को अचानक ही एक बड़ा कदम उठाते हुए कप्तान मयंक अग्रवाल की छुट्टी कर दी है। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाने के साथ ही उन्होंने अपने नए कप्तान की भी तत्काल प्रभाव से नियुक्ति कर दी है।

शिखर धवन को किया नया कप्तान नियुक्त

पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट ने मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाने के साथ ही टीम के अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन को नए कप्तान के रूप में नियुक्त किया है। धवन को पिछले ही ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने एक बड़ी प्राइज देकर अपने पाले में किया था। धवन इन दिनों रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में कप्तानी करते रहते हैं।

आईपीएल के 15वें सीजन में शिखर धवन ने अपनी नई टीम पंजाब के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस सीजन कमाल की फॉर्म दिखाते हुए 38.33 की बेहतरीन औसत के साथ 14 मैचों में 460 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। उनका पिछले कई सीजन से आईपीएल में काफी दबदबा रहा है।

मयंक का पिछले सीजन बतौर कप्तान और बल्लेबाज रहा था फिका प्रदर्शन

वहीं कर्नाटक के 31 वर्षीय मयंक अग्रवाल की बात करें तो वो काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं, लेकिन कप्तानी का बोझ वो सहन नहीं कर सके जिसका एक बड़ा असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा था। पिछले सीजन इस स्टार बल्लेबाज का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा, जहां उन्होंने 13 मैच खेले जिसमें 16.33 की मामूली औसत के साथ केवल 196 रन बनाए।

इस टीम की बात करें तो ये पहले ही सीजन से आईपीएल का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपने पहले खिताब का इंतजार है। इस टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में देखने को मिला था, जब उन्होंने फाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन इसके अलावा काफी निराशाजनक प्रदर्शन ही रहा है। इस बार धवन को कप्तान बनाने के साथ ही वो अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...