IPL 2023: तुम एक चैंपियन हो…..यश दयाल को लेकर केकेआर ने कही दिल छू लेने वाली बात, जानें केकेआर का रिएक्शन

IPL 2023:  क्रिकेट जगत की सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को जो हुआ वो विरले ही होता है। आईपीएल के 16वें सीजन के 13वें मैच में जो कारनामा हुआ, वो सालों में एक बार होता है, जहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर को अंतिम ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी, इसे पाना नामुमकिन तो नहीं लेकिन बहुत ही मुश्किल था, इस मुश्किल को केकेआर के युवा सितारें रिंकू सिंह ने कर दिखाया और अंतिम ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच को अपनी टीम की झोली में डाल दिया।

रिंकू सिंह ने यश दयाल के अंतिम ओवर में जड़े 5 छक्के

अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में एक चमत्कारिक मैच खेला गया, जहां होम टीम गुजरात टाइटंस ने 204 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। जिसके बाद केकेआर ने जबरदस्त अंदाज में सामना किया और आखिर में लड़ाई अंतिमं ओवर में 29 रन पर आ पहुंची। इसके बाद तो तय माना जा रहा था कि इसमें गुजरात टाइटंस की आसान जीत होने वाली है, लेकिन बल्लेबाजी कर रहे रिंकू सिंह अंतिम गेंद तक लड़ने का इरादा लेकर डटे थे।

IPL 2023
IPL 2023

निराश यश दयाल कभी नहीं भूल पाएंगे ये मैच

25 साल के रिंकू सिंह ने हैरतअंगेज कमाल को अंजाम दिया और यश दयाल की गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस के मुंह से जीत को छिन लिया। इसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में बस और बस रिंकू सिंह की चर्चा हो रही है। इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज को जबरदस्त तारीफ मिल रही है। लेकिन जिस रिंकू सिंह के सामने गेंदबाज मौजूद था, उसके लिए भी ये मैच कभी ना भूलने वाला साबित हो गया। ऐसा मैच जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

यश को लेकर केकेआर का दिल जीतने वाला रिएक्शन, बताया चैंपियन

उत्तर प्रदेश के ही 25 साल के इस यंग तेज गेंदबाज यश दयाल की हालाक ऐसी हो गई कि उन्हें रविवार की पूरी रात नींद नहीं आयी होगी। उनके जेहन में तरह-तरह के विचार चल रहे होंगे। उनकी ये पीड़ा साफ तौर पर समझी जा सकती है। इसी बीच इस युवा गेंदबाज की मन की भावना को समझते हुए केकेआर ने एक दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया दी, जिसे सुन आप भी केकेआर की टीम के कायल हो जाएंगे।

मैच के बाद केकेआर टीम की ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा कि, सिर उठाकर चलो दोस्त। यह दफ्तर में एक मुश्किल दिन की तरह था। यह दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर्स के साथ होता है। तुम एक चैंपियन हो यश दयाल। और तुम मजबूती के साथ वापसी करोगे।

इस प्रतिक्रिया का गुजरात टाइटंस ने भी रिएक्शन दिया। जिन्होंने केकेआर की तारीफ करते हुए रिट्वीट कर लिखा कि, सम्मान दोनों ओर से होता है। बहुत अच्छा केकेआर।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...