IPL 2023:केएल राहुल की चोट कितनी है गंभीर, कब करेंगे वापसी, इंजरी पर आयी बड़ी अपडेट

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में सोमवार को लखनऊ सुपरजॉयंट्स को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में केएल राहुल एंड कंपनी को एक बहुत ही लॉ स्कोरिंग टोटल में भी 18 रनों से मात मिली। एक तरफ लखनऊ की टीम को हार मिली तो इसी बीच टीम को एक और करारा झटका लगा है, जहां टीम के कप्तान केएल राहुल भी चोटिल हो गए हैं। लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान कप्तान केएल राहुल फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए।

केएल राहुल आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल

सोमवार को आईपीएल के इस सत्र का 43वां मैच खेला गया। लखनऊ सुपरजॉयंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे थे, इसी बीच एक गेंद के पीछे भागते हुए उन्हें खिंचाव आ गया जिसके बाद मैदान से बाहर होना पड़ा। इसके बाद से वो मैदान में नहीं उतर पाए और बल्लेबाजी में आखिर में जब टीम के 9 विकेट गिरे तो केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए मजबूती में उतरे।

IPL 2023
IPL 2023

चोट को लेकर क्रुणाल पंड्या ने बताया, हिप फ्लेक्सर में लगी है चोट

अब लखनऊ सुपरजॉयंट्स के फैंस और केएल राहुल के फैंस को उनकी चोट के बारे में जानने को लेकर उत्सुकता है और हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर राहुल फिर से कब मैदान में उतरेंगे। तो इसे लेकर अपडेट के तौर पर सामने ये बात आ रही है कि उनकी वापसी को लेकर मेडिकल टीम से जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

आरसीबी के खिलाफ हार के बाद लखनऊ के स्टैंड इन कैप्टन क्रुणाल पंड्या से बात हुई, जिन्होंने अपने कप्तान राहुल की चोट पर कहा कि, ये बहुत दुख की बात है कि उनका हिप फ्लेक्सर खिंच गया है। मुझे नहीं पता है कि ये कितना खराब है। मेडिकल टीम इसका आकलन करेगी, और इसके बाद ही इसे लेकर कुछ कहा जा सकता है।

अभी नहीं है तय कब करेंगे केएल राहुल वापसी

आपको बता दें कि मैच की शुरुआती ओवर्स में ही एक गेंद को बाउन्ड्री लाइन से छूने को बचाने केएल राहुल भाग रहे थे, लेकिन तभी उनकी जांघ खिंच गई और वो गेंद रोकने से पहले ही अपनी जांघ को पकड़कर वहीं पर बैठ गए, उन्हें दर्द से कहराते हुए देखा गया, मैदान में इसके बाद फिजियो आए और मैदान से बाहर ले गए। राहुल इसके बाद बैटिंग के लिए उतरने में सक्षम नहीं थे, आखिर में टीम के 9 विकेट गिरने के बाद वो बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन तब तक तो लखनऊ के लिए जीत काफी मुश्किल हो गई थी।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...