IPL 2023: बीसीसीआई को हर हाल में 31 मई तक खत्म करना पड़ सकता है आईपीएल, जानिए ऐसा क्यों?

IPL 2023: विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग की सुगबुहाहट आने लगी है। हाल ही में आईपीएल के 16वें सीजन को लेकर मिनी ऑक्शन संपन्न हुआ, जिसके बाद से अब हर किसी को आईपीएल के अगले साल होने वाले सीजन के आगाज का इंतजार है। बीसीसीआई भी इस आईपीएल को लेकर अपनी तैयारी में लग चुकी है।

आईपीएल 2023 के अप्रेल से जून तक होने की है उम्मीद

क्रिकेट जगत के इस सबसे हाई प्रोफाइल टी20 लीग का एक अलग ही वर्चस्व है, जिस पर ना केवल भारत बल्कि दुनियाभर के फैंस नजरें गढ़ाएं बैठे रहते हैं। अब तो आईसीसी ने भी बीसीसीआई के लिए कैलेंडर्स में अप्रत्यक्ष रूप से जगह दे दी है।

IPL Trophy
IPL Trophy (Source_Sports Star)

आईपीएल के हर साल का सत्र मार्च से मई के बीच होता रहा है। जो 2023 में भी इसी दौरान होने की उम्मीद है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो अगले साल का सीजन अप्रेल के शुरुआती हफ्ते में शुरू होकर जून के पहले हफ्ते तक खेला जा सकता है।

बीसीसीआई को मई में खत्म करना ही होगा आईपीएल, आईसीसी की नियम आ रहा है आड़े

2022 के सीजन से ही इस लीग में टीमों की संख्या बढ़ने के साथ ही मैचों की संख्या भी 74 हो चुकी है, ऐसे में लगभग ये टूर्नामेंट 60 से ज्यादा दिनों तक चल सकता है, लेकिन इस बार बीसीसीआई को हर हाल में टूर्नामेंट का समापन 60 दिन में या करीब-करीब 31 मई तक करना ही होगा। इसके पीछे आईसीसी का एक नियम आड़े आ रहा है। जिसे बीसीसीआई को ध्यान में रखना ही होगा।

7 जून को होना है आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल उसके 7 दिन पहले खत्म करना होगा आईपीएल

दरअसल बीसीसीआई के सामने इस बार शेड्यूल को लेकर काफी माथापच्ची करनी होगी। जहां उन्हें मार्च में महिला आईपीएल के पहले सीजन का आयोजन करना है, जिसके तुरंत बाद ही मेंस आईपीएल के 16वें सीजन का शेड्यूल होगा। माना जा रहा है कि 5 जून तक आईपीएल खींचा जा सकता है।

लेकिन 2023 के इस सत्र का अंतिम मैच किसी भी हाल में 31 मई तक करना ही होगा, इसके पीछे आईसीसी का एक नियम रोड़ा अटका रहा है। जहां 7 जून को लॉर्ड्स में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है। आईसीसी के नियमों के मुताबित किसी टूर्नामेंट की समाप्ति आईसीसी के किसी इवेंट के 7 दिनों पहले तक खत्म होना जरूरी है। ऐसे में बीसीसीआई को बहुत ही ध्यान से आईपीएल का शेड्यूल बनाना होगा, जिससे कि आईसीसी का ये नियम रूकावट ना बन सके।

अभी तो आईपीएल का शेड्यूल जारी नहीं हो सका है, लेकिन जब भी बीसीसीआई इस टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान करेगा, उनके लिए आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच रोड़ा अटकाने वाला है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...