IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर आकाश चोपड़ा का सनसनीखेज दावा, क्या पाकिस्तान इस वजह से भारत के खिलाफ लग रहा है कमजोर?

IND vs PAK: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को महामुकाबला होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल की सबसे बड़ी राइवलरी होने जा रही है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं, जहां 1.32 लाख दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में अपना दम दिखानें उतरेंगी। इस हाई वॉल्टेज क्लेश में भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोचक जंग की उम्मीद की जा रही है।

पाकिस्तान की गेंदबाजी में नहीं दिख रही है धार

बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप में उतरने से पहले अपनी गेंदबाजी के बूते काफी खतरनाक मानी जा रही थी, और क्रिकेट पंडित इस महामुकाबले को भारत की बैटिंग वर्सेज पाकिस्तान की बॉलिंग के रूप में देख रहे थे, लेकिन अब मामला पूरी तरह से उटल चुका है, जहां पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उनकी गेंदबाजी यहां उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुकी है। पाकिस्तान की गेंदबाजी में बिल्कुल भी धार नहीं दिख रही है।

IND VS PAK
PAKISTAN CRICKET TEAM

ये भी पढ़े- ICC WC 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़े मुकाबले के लिए हो जाएं तैयार, जानें अनुमानित प्लेइंग-11, कहां देखें मैच, ड्रीम-11 की भविष्यवाणी, कैसा होगा पिच और मौसम का हाल

आकाश चोपड़ा का दावा, गेंदबाजी बनी पाक की सबसे बड़ी कमजोरी

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से ठीक एक दिन पहले दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भी दावा दिया है कि पाकिस्तान की टीम अब अपनी गेंदबाजी से ही बहुत ही कमजोर लगने लगी है। उन्होंने दो टूक अंदाज में ये कह दिया कि पाकिस्तान की गेंदबाजी में कईं तरह की खामिया दिख रही हैं, जो भारत के खिलाफ उन्हें मैच में काफी कमजोर बना रही है।

आकाश चोपड़ा ने स्पोर्ट्स कीड़ा के हवाले से अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि, “आपको पाकिस्तान खेमे में और उनके विशेषज्ञों के चेहरों और विचारों में उतना आत्मविश्वास नहीं दिखता। उन्हें विश्वास नहीं है कि वे जीतेंगे क्योंकि बहुत सारी कमियां दिखाई दे रही हैं।”

शाहीन शाह अफरीदी की चोट ने टीम की गेंदबाजी को किया कमजोर

क्रिकेट के खेल को अपने जबरदस्त अंदाज में पेश करने वाले इस दिग्गज ने आगे कहा कि,  गेंदबाजी,  पाकिस्तान की ताकत अब उनकी कमजोरी बन गई है। कहा जा रहा है कि शाहीन शाह अफरीदी की तीसरी उंगली सूज गई है, जिसके कारण वह गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पा रहे हैं। उन्हें इसमें काफी दिक्कत हो रही है। बाकी उनकी पूरी टीम रंग में नहीं है, उनके स्पिनरों को टूर्नामेंट में अपनी लय नहीं मिल रही है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...