IND vs BAN:इतिहास रचने के करीब खड़े हैं किंग कोहली, टीम इंडिया के दिग्गज गावस्कर, सचिन और द्रविड़ जैसा कारनामा करने से 152 रन दूर

IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम अब कुछ ही घंटों में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उतरने जा रही है। दोनों ही टीमों के बीच 19 सितंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जहां रोहित शर्मा एंड कंपनी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जमकर पसीना बहा रही है। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लगभग सभी दिग्गज खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे, जिसमें सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल हैं। कोहली लंबे समय के बाद टेस्ट में खेलने उतरेंगे।

विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में रच सकते हैं इतिहास

वर्ल्ड क्रिकेट में रन मशीन के रूप में अपनी खास पहचान बना चुके विराट कोहली के लिए अब तो हर एक सीरीज या हर एक मैच में नया कीर्तिमान करने का मौका होता है, इसी तरह से चैंपियन कोहली के पास बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की इस सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका होगा। कोहली भारतीय क्रिकेट में एक खास क्लब में शामिल होने की दहलीज पर खड़े हैं और वो भारत के महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसा कारनामा कर सकते हैं।

IND vs BAN
Virat Kohli

ये भी पढ़े-Virat Kohli: 58 रन पूरे करते ही विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले खिलाड़ी

भारत के लिए 9 हजार रन बनाने से 152 रन दूर हैं कोहली

जी हां…विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज में वो कर सकते हैं, जो अब तक के भारतीय क्रिकेट इतिहास में सिर्फ गावस्कर, सचिन और द्रविड़ ही कर चुके हैं। यह कारनामा टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 9 हजार रन बनाने का है, जिससे विराट कोहली 152 रन ही दूर हैं। किंग कोहली अगर 152 रन बना लेते हैं, तो वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली के अब तक अपने टेस्ट करियर में 113 मैचों में 49.15 की शानदार औसत के साथ 8848 रन हैं। उन्होंने इस दौरान 29 शतक के साथ ही 30 अर्धशतक लगाएं हैं।

सुनील गावस्कर ने सबसे पहले बनाए थे टेस्ट में 9 हजार रन

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे पहले 9 हजार रन के आंकड़ें को भारत के लिटिल मास्टर रहे सुनील गावस्कर ने छुआ था। सुनील गावस्कर ने साल 1985 में 9 हजार रन पूरे किए थे, तो वही इसी दिग्गज के नाम ही पहली बार 10 हजार बनाने का कमाल है। इसके बाद 2004 में सचिन तेंदुलकर ने 9 हजार टेस्ट रन पूरे किए, तो वहीं राहुल द्रविड़ ने 2006 में इस खास क्लब में जगह बनायी। इसके बाद अब विराट कोहली के पास ये मुकाम हासिल करने का मौका है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...