Homeक्रिकेटIND A vs AFG A Today Match Prediction: वैभव दिखाएंगे अपने बल्ले...

IND A vs AFG A Today Match Prediction: वैभव दिखाएंगे अपने बल्ले का कमाल या अफगानी रचेंगे टीम इंडिया के खिलाफ इतिहास

IND A vs AFG A Today Match Prediction: टीम इंडिया (Team India) इस समय अफ़ग़ानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है. वहीं दूसरी तरफ इंडिया ए की टीम तिलक वर्मा की कप्तानी में जल्द ही श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलने वाली है. ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से जीत अर्जित की है. वहीं अब इंडिया ए अपना दूसरा मुकाबला अफ़ग़ानिस्तान ए के साथ 11 जून को डम्बुल्ला में खेला जाएगा.

ऐसे में अगर आप जानना चाहते है कि IND A vs AFG A के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है? वहीं दूसरी तरफ अगर आप वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखना चाहते है तो आप इस मुकाबले को किस चैनल पर देख सकते है? इस बारे में भी जानना चाहते है तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से IND A vs AFG A Today Match Prediction के बीच होने वाले मुकाबले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर प्रदान करने वाले है.

IND A vs AFG A Today Match Preview

इंडिया ए और अफ़ग़ानिस्तान ए (IND A vs AFG A) के बीच होने वाला ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 जून को डम्बुल्ला के इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह भारतीय समयानुसार 10 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले में इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा (Tilak Varma) करते हुए नजर आएंगे वहीं श्रीलंका ए की कप्तानी इमरान मीर करते हुए नजर आएंगे.

वैभव सूर्यवंशी दिखाने चाहेंगे अपने बल्ले का कमाल

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ हुए मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कर पाने में नाकाम रहे. वैभव ने पहले मैच में सिर्फ 15 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरी तरफ अब वैभव सूर्यवंशी अफ़ग़ानिस्तान ए के साथ होने वाले दूसरे मुकाबले में बल्ले से कमाल करना चाहेंगे. अगर ऐसा होता है तो आज टीम इंडिया अफ़ग़ानिस्तान को एकतरफा हराने में सक्षम हो सकती है.

IND A vs AFG A Live Streaming Details

इंडिया ए और अफ़ग़ानिस्तान ए (IND A vs AFG A Live Streaming) के बीच में जारी ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला डंबुला में खेला जाएगा. इस मुकाबले को आप भारत में सोनी के चैनल पर देख सकते है. वहीं आप डिजिटल ब्राडकास्टिंग SONY LIV ऐप पर देख सकते है.

IND A vs AFG A Probable Playing 11

इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्राज निगम, अंशुल कंबोज और अरशद खान

अफ़ग़ानिस्तान ए की संभावित प्लेइंग 11

इमरान मीर (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, शम्स उर रहमान, बहिर शाह, फैसल शिनोजादा, फरमानुल्लाह सफी, जहीर खान, खलील गुरबाज, फरीदून दाऊदजई

IND A vs AFG A Today’s Match Prediction

इंडिया ए और अफ़ग़ानिस्तान ए के बीच में ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों टीमों के स्क्वाड को देखें तो उसके बाद श्रीलंका ए की टीम पर इंडिया ए की टीम की बेहतर साबित होती है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इंडिया ए और अफ़ग़ानिस्तान ए के बीच होने वाले मुकाबले में इंडिया ए की टीम जीत दर्ज कर सकती है.

यह भी पढ़े: श्रीलंका के साथ T20I मुक़ाबलों के लिए हुआ टीम का ऐलान, MI-RCB-GT के स्टार ऑलराउंडर्स को मौका


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular