South Africa: आखिरी 10 ओवरों में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन जाते हैं गेंदबाजों का काल, इस वर्ल्ड कप में ऐसे कर रहे हैं रनों की बारिश

South Africa: टी20 फॉर्मेट में स्लोग ओवर्स में बल्लेबाजों के जबरदस्त तूफान देखने को मिलता है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाज आखिरी के कुछ ओवर्स में रनों की बारिश करते नजर आते हैं। वैसे ही अब पिछले कुछ सालों में वनडे क्रिकेट में भी आखिरी के ओवर्स में रनों जबरदस्त सैलाब देखने को मिल रहा है, लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम कुछ ओवर्स या यूं कहें कि आखिरी के 10 ओवर्स में खेलने का वो तरीका अपनाया, जो उन्हें टी20 फॉर्मेट से भी खतरनाक बना रहा है।

आखिरी 10 ओवरों में कहर बनकर टूट रहे हैं दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज

भारत की सरजमीं पर खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि दक्षिण अफ्रीका की टीम कुछ इस अंदाज में खेलेगी। अब तक एक भी बार वर्ल्ड कप नहीं जीत सके प्रोटियाज इस वर्ल्ड कप में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। आखिरी 10 ओवर्स में तो गेंदबाजों का कत्लेआम मचा रहे हैं, जहां रनों की गति देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। अब तक खेले गए मैचों में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अंतिम 10 ओवर में 13-14 की औसत से रन बना रहे हैं।

ये भी पढ़े- IND VS NZ WC 2023: हार्दिक पंड्या की कमी को कैसे किया जाएगा पूरा, कोच राहुल द्रविड़ ने कर दिया बड़ा इशारा, जानें कौन ले सकता है हार्दिक की जगह?

South Africa
Heinrich Klaasen

अब तक खेले मैचों में 3 बार अंतिम 10 ओवरों में बना चुके हैं 135 के पार रन

इस वर्ल्ड कप में हर मैच के साथ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अंतिम 10 ओवरों में ज्यादा खतरनाक बनते जा रहे हैं। जिसमें उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में औसतन 11 से भी ज्यादा की रन रेट से रन कूट रहे हैं। मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ प्रोटियाज बल्लेबाज बांग्लादेशी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। जिन्होंने आखिरी 10 ओवर्स में 14.40 की रनरेट से 144 रन लूटे। ये इसी मैच का हाल नहीं है बल्कि वो हर मैच में कुछ इसी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

डी कॉक, मार्करम, क्लासेन, मिलर और यानसेन ला रहे हैं रनों का सैलाब

जहां श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने आखिरी के 10 ओवर में 137 रन बनाए थे। जिसमें एडेन मार्करम का तूफान देखने को मिला था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में वो पीछे रह गए और आखिरी 10 ओवर में 79 रन बना सके। लेकिन इसके बाद तो प्रोटियाज बल्लेबाज रनों का सैलाब ला रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों करी धज्जियां उड़ाकर रख दी। जिसमें हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन ने तूफान ला दिया। जिन्होंने अंतिम 10 ओवरों में 143 रन जोड़े। और अब बांग्लादेश के खिलाफ डी कॉक, क्लासेन और मिलर ने मिलकर आखिरी 10 में 144 रन बनाकर अपने रूतबे को कायम रखा है। जिसमें क्लासेन 150 के करीब की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, तो वहीं डी कॉक, मिलर, मार्करम और यानसेन की भी स्ट्राइक रेट 100 के पार है।

अंतिम 10 ओवर्स में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों द्वारा बनाए रन

मैचवर्सजरन
पहला मैचश्रीलंका137 रन
दूसरा मैचऑस्ट्रेलिया79 रन
तीसरा मैचइंग्लैंड143 रन
चौथा मैचबांग्लादेश144 रन
ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...