IND VS AUS: वर्ल्ड कप इतिहास में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐसा रहा है आमना-सामना, जानें किस टीम का पलड़ा रहा है भारी, जानकर चिंतित हो जाएंगे आप

IND VS AUS: भारत की सरजमीं पर खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन का रोमांच इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। पूरे क्रिकेट जगत में वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है, जहां अब आगे के सफर में एक के बाद एक रोचक मैच देखने को मिलेंगे। जहां रविवार को इस वर्ल्ड कप की सबसे प्रबल दावेदार टीमों में से एक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आमना-सामना होने जा रहा है। इस ब्लॉकबस्टर मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया ब्लॉकबस्टर मैच पर हैं फैंस की नजरें

सुपर संडे को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक जबरदस्त मैच होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप के लिए ये दोनों ही टीमें खिताब जीतने की फेवरेट मानी जा रही है, जिनकी मजबूती और संतुलन का कोई तोड़ नहीं हैं। एक ही जैसा दमखम रखने वाली ये टीमें जब मैदान में दो-दो हाथ करने उतरेंगी, तो इसमें एक जबरदस्त रोमांच और दमदार मैच की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़े- ICC WC 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में कौन मारेगा बाजी? जानें इस मैच का Predicted Playing-11, Where to Watch, Dream-11 Prediction, Pitch & Weather Report

वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया रहा है भारत पर भारी

वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से श्रेष्ठता की जंग के लिए उतरेंगी। यहां पर दोनों ही टीमों के बीच मुकाबले का इतिहास काफी पुराना है, जहां भारत ने कुछ मैचों में ऑस्ट्रेलिया को बढ़िया टक्कर दी है, लेकिन फिर भी 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा बहुत हद तक भारी रहा है। दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप में अब तक 12 बार एक-दूसरे से टक्कर ले चुकी हैं, जिसमें कंगारू टीम ने 8 मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं भारत के नाम 4 जीत हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी है।

वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

मैच12
भारत जीता4
ऑस्ट्रेलिया जीता8
बेनतीजा0

2019 वर्ल्ड कप के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी है अच्छी टक्कर

वैसे वर्ल्ड कप में भले ही ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा हो, लेकिन पिछले वर्ल्ड कप से अब तक टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी है, जहां दोनों ही टीमों के बीच 2019 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक 12 बार वनडे में आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारत ने 6 मैच जीते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया ने भी बराबर 6 मैच ही जीते हैं। दोनों टीमों की भिड़ंत काफी शानदार रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से इस मैच में उसी तरह से सामना कर सकती है या नहीं।

2019 वर्ल्ड कप के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

मैच12
भारत जीता6
ऑस्ट्रेलिया जीता6
बेनतीजा0
ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...