ICC WC 2023: भारत और इंग्लैंड के बीच होगी श्रेष्ठता की जंग, जानें Predicted Playing-11, Where to Watch, Dream-11 Prediction

ICC WC 2023: विश्व क्रिकेट(World Cricket) में वनडे फॉर्मेट के सबसे बड़े इवेंट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI WC 2023) की शुरुआत होने में अब महज 5 दिनों का समय शेष रह गया है। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का बिगुल बजने वाला है, इससे पहले इन दिनों सभी टीमें वॉर्म-अप मैचों में अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लग चुकी है, जिसमें शनिवार को मेजबान भारत और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड (India vs England) के बीच टक्कर होने जा रही है। इस मैच में इस वर्ल्ड कप की दो सबसे तगड़ी दावेदार टीमें आमने-सामने होंगी, ऐसे में फैंस को इस मुकाबले में पूरे रोमांच की उम्मीद है।

भारत-इंग्लैंड के बीच वॉर्म-अप मैच में होगी श्रेष्ठता की जंग

वॉर्म-अप मुकाबलों के दूसरे दिन भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं और अपनी वर्ल्ड कप की तैयारियों का जायजा लेने मैदान में उतरेंगी। इस मुकाबले में इंग्लैंड जहां अपनी डिफेंडिंग चैंपियन की छवि का दिखाना चाहेगी, तो वहीं टीम इंडिया होट फेवरेट की संभावनाओं को बल देने के लिए मैदान में होगी। यहां दोनों ही टीमें बहुत ही जबरदस्त दिख रही है, ऐसे में मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है।

ICC WC 2023
IND VS ENG WARM-UP MATCH

कब और कहां पर देखे मैच

वर्ल्ड कप 2023 के लिए ब्रॉडकास्टिंग राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है, ऐसे में यहां सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर प्रसारित होंगे। वॉर्म-अप मैचों की भी लाइव कवरेज हो रही है। भारत और इंग्लैंड का वॉर्म अप मैच आप स्टार स्पोर्ट्स हिंदी-1 पर देख सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल के डिजीटल प्लेट फॉर्म पर इस मैच का लुत्फ आप लोग डिज्नी हॉट स्टार पर भी उठा सकते हैं।

दोनों टीमों का कैसा हो सकता है Predicted Playing-11

भारत:- रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवीन्द्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

इंग्लैंड:- जॉनी बेयरेस्टो, हैरी ब्रुक, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, जोस बटलर(कप्तान), मोइन अली, लियाम लिविंग स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशीद, गस एटकिंसन

ये भी पढ़े- ICC WC 2023 All Teams Squad: वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों की अंतिम तस्वीर साफ, देखे किस टीम में क्या हुआ है बदलाव

भारत-इंग्लैंड मैच की Dream-11 Prediction End Captain-Vice Captain

Dream-11 Team:- रोहित शर्मा, जॉनी बेयरेस्टो, विराट कोहली, केएल राहुल, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, हार्दिक पंड्या, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

Captain:- विराट कोहली, बेन स्टोक्स

Vice Captain:- जोस बटलर, रोहित शर्मा

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवीन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, आर अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव

इंग्लैंड:  जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...