T20WC 2022: वो 3 गेंदबाज जो कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस

T20WC 2022:भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों 16 अक्टूबर से होने वाली टी20 विश्व कप लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। टीम इंडिया हाल-फिलहाल अपने घर में जबरदस्त दम दिखाकर अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर रही है, लेकिन इसी बीच गुरुवार को एक बहुत ही जबरदस्त झटका तब लगा जब भारत के सबसे बड़े मैच विनर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से ही बाहर होने की खबर आयी।
ये 3 गेंदबाज जो कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस

जसप्रीत बुमराह को बैक इंजरी बतायी जा रही है, जिसमें सुधार नहीं हो सका है और वो चोट और भी ज्यादा गहरा गई है, जिसके कारण उन्हें पूरे विश्व कप इवेंट से ही दूर रहना होगा। बुमराह को इस बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण माना जा रहा है कि करीब 4 से 6 महीनों तक बाहर रहना पड़ सकता है।

अपनी जबरदस्त स्किल्स से शुरुआती विकेट लेने के अलावा डेथ ओवर्स में खतरनाक गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को रिप्लेसमेंट तो भारत में ही नहीं बल्कि इस समय तो पूरे विश्व में नहीं हैं। लेकिन फिर भी उनके स्थान पर अब टीम को एक खिलाड़ी का नाम तय करना होगा, तो आपको बताते हैं वो 3 नाम जो इस दिग्गज गेंदबाज को कर सकते हैं रिप्लेस…

दीपक चाहर

राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद से जोरदार प्रदर्शन किया है। दीपक चाहर ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से खास पहचान बनायी है, जो स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में अपना नाम करते हैं और शुरुआत में विकेट निकालने की कला जानते हैं। पिछले कुछ समय से दीपक चाहर चोटिल होने के कारण खास क्रिकेट नहीं खेल सके हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें स्टेंड बाय से सीधे टीम में शामिल कर सकती है।

मोहम्मद सिराज

भारत के लिए आईपीएल के मंच से कई युवा गेंदबाजों ने अपनी पहचान बनायी है, जिसमें एक नाम हैदराबाद के मोहम्मद सिराज का है। मोहम्मज सिराज को आईपीएल के माध्यम से टीम इंडिया में जगह मिली। वो भारत के लिए तो सीमित ओवर के फॉर्मेट में खास नहीं कर सके, लेकिन टेस्ट का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। अब शमी को सीमित ओवर में फिर से लाने की तैयारी की जा सकती है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों को देखते हुए चोटिल बुमराह के स्थान पर मौका दिया जा सकता है।

मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इस दिग्गज गेंदबाज ने पिछले कई सालों से लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल रखी हैं, लेकिन पिछले ही दिनों इन्हें एशिया कप से बाहर कर टी20 क्रिकेट से दूर कर दिया था, इसके बाद विश्व कप की टीम भी मौका तो नहीं मिला, लेकिन वहां वो स्टेंड बाय चुने गए हैं। अब बुमराह जैसे बड़े गेंदबाज के बाहर होने के बाद उनको टीम के 15 खिलाड़ियों में जगह दिया जाना संभव है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...