T20WC 2022: पाकिस्तान की स्क्वॉड का हुआ ऐलान, इस खतरनाक खिलाड़ी की फिर से हुई वापसी

T20WC 2022:  टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अगले महीनें से शुरू होने जा रहे इस मेगा इवेंट के लिए पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक सभी टीमों की तस्वीर साफ होती जा रही है, जिसमें गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान भी हो गया है।

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

हाल ही में खत्म हुई एशिया कप के 15वें संस्करण में फाइनल में खिताब से चूकने के कुछ ही दिनों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पाक के लिए ज्यादातर वहीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एशिया कप में हिस्सा लिया था।

बाबर आजम टीम की अगुवायी करते रहेंगे, वहीं टीम उनके डिप्टी के रूप में शादाब खान को बरकरार रखा गया है। लेकिन वहीं टीम के एक स्टार बल्लेबाज फखर जमान को मुख्य 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जगह दी गई है। टीम में पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक को इस बार भी नजरअंदाज किया गया है।

शाहिन शाह अफरीदी की हुई टीम में वापसी

वहीं इसी बीच पाकिस्तान के खतरनाक तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी की वापसी हो चुकी है। शाहिन अफरीदी एशियाई जंग में चुने गए थे, लेकिन उन्हें चोटिल होना पड़ा था, जिस कारण से वो उस टूर्नामेंट का एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। उन्हें घुटने की चोट के कारण 4 से 6 सप्ताह तक मेडिकल की निगरानी में रखने का फैसला किया गया था, जो अब अपनी चोट से लगभग उबर चुके हैं।

इसके अलावा बल्लेबाज हैदर अली और शान मसूद की वापसी हुई है, ये दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप के लिए टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। हाल ही में शान मसूद ने इंग्लैंड की टी20 ब्लास्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से अपनी नेशनल टीम में वापसी की है। इसके अलावा टीम में मोहम्मद रिजवान इफ्तिखास अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, जैसे खिलाड़ी बरकरार हैं, वहीं मोहम्मद हसनैन और नसीम शाह को भी टीम में कायम रखा गया है।

इस तरह से है पाकिस्तान की टी20 विश्व कप स्क्वॉड

बाबर आजम(कप्तान), शादाब खान(उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, हैदर अली, शान मसूद, हैरिस राउफ, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहिन शाह अफरीदी, उस्मान कादिर

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...