T20WC 2022:  पाकिस्तान की जीत ने फंसा दिया ग्रुप-2 का पेंच, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में करना होगा ये काम

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 की जंग जारी है, जिसमें हर दिन हर मुकाबले के बाद टॉप-4 की रेस के लिए समीकरण तेजी के साथ बदलते जा रहे हैं। कभी ग्रुप-1 तो कभी ग्रुप-2 में सेमीफाइनल की होड़ काफी दिलचस्प दिख रही है। इसी बीच अब गुरुवार को एक और ट्विस्ट देखने को मिला जब पाकिस्तान ने ग्रुप-2 की टॉपर दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया।

पाकिस्तान की जीत ने ग्रुप-2 के बदल डाले समीकरण

कल तक पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना ना के बराबर नजर आने लगी थी, जो आज एक झटके में उन्हें ग्रुप में टॉप-3 में ले आया जिसके बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान की इस जीत ने ग्रुप-2 को भी रोचक बना दिया है।

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन बड़े अंतर से हराने के साथ ही ना केवल सेमीफाइनल की रेस में अपने आपको बनाए रखा है बल्कि टॉप-3 में एन्ट्री करने के साथ ही भारत या दक्षिण अफ्रीका के लिए भी राह को मुश्किल बना दिया है।

नेट रनरेट में पाकिस्तान ने भारत को कर दिया पीछे

इस ग्रुप में अब भारत अपने 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर टॉप कर रही है, वहीं दक्षिण अफ्रीका 4 मैचों में ही 2 जीत और 1 हार के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा पाकिस्तान ने भी अब अपने 4 मैचों में 4 अंक कर लिए हैं, लेकिन इस जीत ने उनकी नेट रनरेट को ना केवल पॉजिटिव में पहुंचा दिया है बल्कि भारत से भी बेहतर बना दिया है।

अब टीम इंडिया की नेट रनरेट +0.736 हो गई है, तो वहीं पाकिस्तान ने अपनी नेट रनरेट को +1.117 कर दिया है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की रनरेट +1.441 है, ऐसे में अब पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपने आपको सेमीफाइनल के लिए संजीवनी प्रदान कर दी है।

बहुत ही दिलचस्प स्थिति में पहुंची सेमीफाइनल की होड़

अब इस स्थिति में इन तीनों ही टीमों को अंतिम मैच में जीत सेमीफाइनल में तो पहुंचा सकती है, लेकिन अब अंकों के साथ ही नेट रनरेट का भी महत्व बढ़ सकता है। भारत को अंतिम मैच जिम्बाब्वे से खेलना है, तो दक्षिण अफ्रीका को अपना आखिरी मैच नीदरलैंड से खेलना है इसके अलावा पाकिस्तान की टीम आखिरी मैच बांग्लादेश से खेलेगी।

तीनों ही टीमें अगर अपना आखिरी मैच जीतती हैं, तो भारत 8 अंक के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका भी 7 अंक लेकर क्वालिफाई कर जाएगा। लेकिन पाकिस्तान जीत के बाद भी वंचित रह जाएगा। लेकिन भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार मिला और दूसरी ओर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के अंतिम मैच में जीतने पर भारत नेटरनरेट के आधार पर बाहर भी हो सकता है।

अब इस स्थिति में ग्रुप-2 की रेस काफी दिलचस्प हो गई है, क्योंकि इन तीनों ही टीमों के अंतिम मैच नहीं होने तक कोई भी टीम राहत की सांस नहीं ले सकती है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...