IND VS AUS- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसे मिले मौका, पंत या कार्तिक?  गौतम गंभीर ने बताया किसे और क्यों मिले मौका

भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट इन दिनों एक बड़ी दुविधा में फंसा हुआ है। कप्तान-कोच के सामने एक सवाल बड़ा ही उलझन बन गया है, वो है टीम की प्लेइंग-11 को लेकर, जहां स्क्वॉड में मौजूद दो विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक व ऋषभ पंत में से किसे पहले तवज्जों दें। टीम के लिए ये दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज अपने-अपने रोल में बिल्कुल ही फिट बैठ रहे हैं, लेकिन संतुलन को देखते हुए किसी एक को ही मौका दिया जा सकता है।

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से कौन हो प्लेइंग-11 का हिस्सा?

पिछले ही दिनों खत्म हुए एशिया कप में दोनों ही खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में एक साथ मौका नहीं मिल सका, जिसके बाद अब मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज को अगले महीनें होने वाली टी20 विश्व कप को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है।

जहां टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के सामने प्लेइंग-11 चुनने से पहले ये सिर दर्द एक बार फिर से सामने आने वाला है। अब टीम मैनेजमेंट किसे मौका देगी, ये तो वक्त ही बताएगा।

लेकिन इससे पहले क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं, जिसमें भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने अपनी बात रखी। दिल्ली के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को जब ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से एक को चुनने का सवाल किया, तो उन्होंने पंत को आगे रखा। साथ ही गंभीर ने इसकी वजह भी बतायी।

गंभीर ने कहा, आप कार्तिक को नहीं ले सकते 10-12 गेंद खेलने के लिए

गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, “सीरीज में शुरूआत करने के लिए ऋषभ पंत को तरजीह देना चाहिए। क्योंकि मैंने इसे पहले भी कहा है, आप केवल 10-12 गेंद खेलने के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में एक टी20 खिलाड़ी नहीं चुनते हैं। इसकी कोई गारंटी नहीं है। वहीं, दिनेश कार्तिक ने टॉप-5 में बल्लेबाजी करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। आपके विकेटकीपर को टॉप-5 में बल्लेबाजी करने में सक्षम होना चाहिए और ऋषभ पंत में किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने का गुण है।

ऋषभ पंत के होने से टीम को मिलेगा कॉम्बिनेशन

भारत के इस पूर्व बल्लेबाज ने टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर बात की और कहा कि, मेरे बल्लेबाजी क्रम में निश्चित रूप से ऋषभ पंत होंगे। मैं इस धारणा में विश्वास नहीं करता कि आपको मध्य क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है।यह प्लेइंग इलेवन में मानदंड नहीं है, खासकर भारत जैसी टीम में।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...