ICC Champions Trophy: कब से हुई चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत, पहले किस नाम से खेली जाती थी ये टूर्नामेंट, जानें पूरा इतिहास

ICC Champions Trophy: क्रिकेट जगत पर आज यानी 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का बुखार चढ़ने वाला है। इस मेगा इवेंट का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में पाकिस्तान और यूएई में होने जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। क्योंकि ये टूर्नामेंट करीब 8 साल के बाद फिर से वापसी कर रहा है। ऐसे में फैंस एक बार फिर से इस इवेंट के रोमांच का मजा उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन आखिरी बार 2017 में किया गया था। जहां भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। इस टूर्नामेंट ने अब तक अपने 8 एडिशन पूरे कर लिए हैं और ये इस बार 9वां एडिशन खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें वनडे फॉर्मेट की 8 बेस्ट टीमें हिस्सा लेती हैं। तो चलिए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत कब से हुई और इसमें 8 टीमें ही क्यों लेती है भाग। जानते हैं इस मेगा इवेंट का पूरा इतिहास

ये भी पढ़े- Champions Trophy: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का चैंपियंस ट्रॉफी हो सकता है आखिरी ICC टूर्नामेंट

1998 में विल्स इंटरनेशनल कप के नाम से खेला गया था टूर्नामेंट

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के क्रेज को देखने हुए आईसीसी ने 1998 में टॉप-8 टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत की। वैसे ये टूर्नामेंट पहले ना तो इस फॉर्मेट में खेला जाता था और ना ही इस टूर्नामेंट का नाम चैंपियंस ट्रॉफी था। 1998 के पहले एडिशन में ये टूर्नामेंट विल्स इंटरनेशनल कप के नाम से खेला गया था। जो नॉक आउट पर आधारित था। जहां किसी टीम के पहला मैच हारने पर वो बाहर हो जाती थी। इस टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया था।

2002 में आईसीसी ने दिया चैंपियंस ट्रॉफी का नाम

इसके बाद आईसीसी ने 2000 में इस टूर्नामेंट का नाम आईसीसी नॉक आउट टूर्नामेंट का नाम दे दिया। इस बार नाम बदला लेकिन फॉर्मेट वही था। यानी पहला मैच ही टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल जैसा था। इसके बाद 2002 में आईसीसी ने बदलाव करते हुए टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी बदला और नाम भी बदला। 2002 से टूर्नामेंट का नाम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पड़ा और यहां से टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया और नॉक आउट सिस्टम खत्म कर दिया।

इसके बाद से लगातार इसी फॉर्मेट के आधार पर खेला जा रहा है। जिसमें उस तय समय की वनडे क्रिकेट की टॉप-8 टीमें शामिल होती है। जहां 2 ग्रुप में टीमों को बांटा जाता है। इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात ये है कि ये ज्यादा लंबा वक्त नहीं लेता है और रोमांच भी बहुत खास रहता है। टूर्नामेंट को मिनी वर्ल्ड कप के नाम से भी जाना जाता है।  

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...