Heath Streak:हीथ स्ट्रीक के मौत की खबर निकली झूठी, उनके ही पूर्व साथी ने फैलाई थी खबर, अब खुद उनके साथी ने बताया अफवाह

Heath Streak: क्रिकेट जगत पर इन दिनों एशिया कप के साथ ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है। फैंस को बेसब्री से इन दो बड़े टूर्नामेंट्स का इंतजार है, इसी बीच बुधवार अल सुबह क्रिकेट जगत में एक खबर के सामने आने के बाद शोक लहर दौड़ गई थी। जहां जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व महान ऑलराउंडर खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक के 49 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने की बात हवा की तरह फैल गई, लेकिन हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर पूरी तरह से कोरी अफवाह निकली, जिसकी पुष्टी खुद स्ट्रीक के साथ ही उनके पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने दी।

Heath Streak: जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर निकली अफवाह

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हीथ स्ट्रीक कैंसर की खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके मौत की खबर बुधवार को सुबह तो आग की तरह फैल गई जिसके बाद कईं दिग्गज क्रिकेटरों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित कर दी। उनके ही साथी खिलाड़ी रहे हेनरी ओलंगा के ट्वीट के बाद से ये खबरें उठी, लेकिन अब ना सिर्फ ओलंगा बल्कि खुद हीथ स्ट्रीक ने भी इस खबर को पूरी तरह से अफवाह करार दिया। जिसमें ओलंगा ने ट्वीट कर लिखा कि, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।  मैंने अभी उससे बात की है। थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया है। वह बहुत जिंदादिल हैं दोस्तों।

साथ ही हीथ स्ट्रीक ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, “मैं अब बेहतर हूं और ठीक हो रहा हूं। मैं घर पर हूं और इलाज के कारण अभी भी थोड़ा तनाव है, फिर भी मैं ठीक हूं।”

Heath Streak
Heath Streak

ये भी पढ़े-Team India for Asia Cup: इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करने पर सौरव गांगुली हुए निराश, कहा- हमेशा होंगे मेरी टीम का हिस्सा

12 साल तक रहे जिम्बाब्वे क्रिकेट में सक्रिय

हीथ स्ट्रीक जिम्बाब्वे क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े और महान खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। जिन्होंने अपने देश की क्रिकेट टीम के लिए 12 साल तक सेवाएं दी। 1993 में डेब्यू करने के बाद हीथ स्ट्रीक अपनी टीम के लिए 2005 तक क्रिकेट खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में बतौर ऑलराउंडर जबरदस्त भूमिका अदा की, जिनका नाम उस समय के दिग्गज ऑलराउंडर्स खिलाड़ियों में शुमार रहा था।

ये भी पढ़े- Pakistan Cricket Team:पाकिस्तान टीम की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर पाकिस्तान सरकार की हो जाएगी बोलती बंद

वर्ल्ड क्रिकेट में दिग्गज ऑलराउंडर्स में होती थी गिनती

इस खिलाड़ी ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 1993 में करने के बाद वो जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेलने में कामयाब रहे। जिम्बाब्बे के इस क्रिकेटर ने 65 टेस्ट मैचों में 1990 रन बनाने के साथ ही 216 विकेट भी हासिल किए। वहीं वनडे करियर की बात करें तो 189 मैचों में 28.29 की बढ़िया औसत से 2943 रन बनाए जिसमें 13 अर्धशतक लगाने में सफल रहे, तो साथ ही 239 विकेट भी झटके। इस दौरान उन्होंने लंबे समय तक अपनी टीम की कप्तानी भी संभाली। जिसमें उन्होंने 21 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए अपनी टीम को 4 मैच जीताए, साथ ही 11 टेस्ट मैच हारे। तो वहीं 68 वनडे मैचों में 18 मैच जीते, तो 47 मैचों में हार मिली।

इनके निधन पर पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध है, जहां उन्हें कईं पूर्व दिग्गज श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जिसमें भारत के आर अश्विन, वीवीएस लक्ष्मण ने भी शोक जताया।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...