Homeक्रिकेटश्रीलंका ODI सीरीज से पहले गंभीर ने लिया बड़ा फैसला, इस स्टार...

श्रीलंका ODI सीरीज से पहले गंभीर ने लिया बड़ा फैसला, इस स्टार खिलाड़ी को 611 दिनों के बाद मिलेगा टीम इंडिया में शामिल होने का मौका

Gautam Gambhir: टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की अगुवाई में रवाना हो गई है. गौतम गंभीर की अगुवाई में श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया को 2 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है. जिसके लिए सिलेक्शन कमेटी ने रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है.

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने श्रीलंका वनडे सीरीज शुरू होने से पहले प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए एक ऐसे स्टार खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका देने की बात कहीं है जिन्होंने टीम इंडिया (Team India) के लिए अपना पिछला मुक़ाबला 611 दिनों पहले खेला था.

ऋषभ पंत को 611 दिनों के बाद मिलेगा प्लेइंग 11 में मौका

टीम इंडिया (Team India) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने हाल ही में क्रिकेट फील्ड पर वापसी की है. ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मुक़ाबला साल 2022 में हुए न्यूजीलैंड दौरे पर खेला था. न्यूजीलैंड के दौरे पर अपना आखिरी मुक़ाबला खेलने के बाद ऋषभ पंत का भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया था. जिस वजह से ऋषभ पंत को अब श्रीलंका दौरे पर लगभग 611 दिनों के बाद टीम इंडिया के लिए प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़े: मात्र 24 वर्ष की उम्र में समाप्त हुआ इस स्टार खिलाड़ी का करियर, टीम इंडिया छोड़ अब इस टीम से खेलने का कर सकते है रुख़

ऋषभ पंत को केएल राहुल की जगह गंभीर दे सकते है मौका

टीम इंडिया (Team India) के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) वनडे क्रिकेट के मिडिल ऑर्डर में फायर पॉवर को शामिल करना चाहते है. जिस वजह से अब ऐसा माना जा रहा है कि केएल राहुल की जगह गौतम गंभीर श्रीलंका दौरे के वनडे फॉर्मेट में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को प्लेइंग 11 में केएल राहुल की जगह मौका देने का फैसला कर सकते है.

यह भी पढ़े: ऋतुराज गायकवाड़ का जल्द होगा टीम इंडिया में कमबैक, इस स्टार बल्लेबाज को करेंगे प्लेइंग 11 में रिप्लेस

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular