टीम इंडिया के नए हेड कोच को लेकर आया बड़ा अपडेट, गंभीर के साथ अब BCCI इस दिग्गज को भी प्रदान करने जा रही है यह जिम्मेदारी

Gautam Gambhir: टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में वेस्टइंडीज और अमेरिका में जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में भाग ले रही है लेकिन बीसीसीआई दूसरी तरफ टीम इंडिया के अगले हेड कोच को लेकर अपनी प्रक्रिया को पूरी कर रही है.

मीडिया में बीते दिनों गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम इंडिया के अगले हेड कोच के रूप में तय माना जा रहा था लेकिन इसी बीच हाल ही में आई अपडेट के अनुसार अब बीसीसीआई (BCCI) केवल गौतम गंभीर ही नहीं बल्कि इस दिग्गज खिलाड़ी को भी टीम में बड़ी जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए नियुक्त करने वाली है.

टीम के कोच के रूप में गंभीर के साथ डब्ल्यू वी रमन को मिलने वाली है जिम्मेदारी

बीसीसीआई (BCCI) की क्रिकेट सलाहकार कमेटी (CAC) ने हाल ही में दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और डब्ल्यू वी रमन (WV Raman) का इंटरव्यू लिया था. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि गंभीर ही टीम इंडिया के अगले हेड कोच बनेंगे लेकिन बीते कुछ घंटो पहले आई मीडिया अपडेट के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) अब व्हाइट बॉल फॉर्मेट के लिए गौतम गंभीर और रेड बॉल के लिए डब्ल्यू वी रमन (WV Raman) को टीम के साथ कोच के रूप में जोड़ सकती है.

यह भी पढ़े : अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हुए सूर्यकुमार यादव, कप्तान रोहित अब इस स्टार खिलाड़ी को देंगे प्लेइंग 11 में मौका

CAC के कहने पर बीसीसीआई उठा सकती है बड़ा कदम

बीते एक दिन से मीडिया में यह रिपोर्ट आ रही है कि बीसीसीआई (BCCI) की क्रिकेट सलाहकार कमेटी (CAC) को डब्ल्यू वी रमन का टीम इंडिया के प्रति सोच और काम करने का तरीका काफी इंप्रेसिव लगा. जिस वजह से अब बीसीसीआई (BCCI) की क्रिकेट सलाहकार कमेटी बोर्ड के सचिव और प्रेसिडेंट को अपने विचार प्रदान करके दोनों ही दिग्गज को टीम इंडिया की कोचिंग करने की जिम्मेदारी प्रदान करने का फैसला करने के लिए कह सकती है.

यह भी पढ़े: टीम इंडिया के हेड कोच बनने की रेस में आया भयंकर ट्विस्ट, गंभीर के अलावा BCCI ने इस दिग्गज का भी लिया इंटरव्यू

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...