Homeक्रिकेटमोहम्मद शमी को लेकर आया बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप फाइनल के बाद...

मोहम्मद शमी को लेकर आया बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप फाइनल के बाद इस टीम से खेलेंगे पहला मुकाबला

Mohammed Shami: टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से अपनी एंकल इंजरी से ग्रस्त है. मोहम्मद शमी को लेकर बीसीसीआई ने अनाधिकारिक तौर पर बड़ा अपडेट दिया है. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी जल्द ही इस टूर्नामेंट में लगभग 11 महीने के बाद खेलते हुए नजर आ सकते है. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 Final) के फाइनल मुकाबले के बाद यह पहला मौका होगा जब मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) कोई मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे.

मोहम्मद शमी जल्द ही करेंगे रणजी ट्रॉफी से क्रिकेट फील्ड पर वापसी

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) मौजूदा समय में अपनी एंकल इंजरी ग्रस्त है और अपने इंजरी से रिकवर और रिहैब होने के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी में पसीना बहा रहे है. मोहम्मद शमी को लेकर मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्गज तेज गेंदबाज़ रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) के सीजन में बंगाल के लिए पहले दो मुकाबले में खेलेंगे और लगभग 11 महीने के बाद क्रिकेट फील्ड पर वापसी करेंगे.

यह भी पढ़े: बर्बादी के करीब पहुंचा इस देश का क्रिकेट, बोर्ड में मौजूद दिग्गज ने अचानक दिया इस्तीफा

मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए होंगे अहम खिलाड़ी

बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह ने भी हाल ही में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल रहने की बात कहीं है. अगर मोहम्मद शमी ऐसा कर पाने में सफल रहते है तो टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ- साथ मोहम्मद शमी का भी विकल्प मौजूद होगा जो ऑस्ट्रेलिया जैसे कठिन दौरे पर टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हो सकते है.

यह भी पढ़े: गौतम गंभीर ने सेलेक्शन में शुरू की मनमानी, कोलकाता के इस खिलाड़ी को एक भी इंटरनेशनल मैच ना खेले बना दिया कप्तान

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular