IND vs PAK Super-4 ASIA CUP 2025: एक बार फिर होगी भारत-पाकिस्तान महाजंग, जानें दोनों टीमों के बीच कैसा रहा है एशिया कप हेड टू हेड

ASIA CUP 2025 IND vs PAK Super-4 Match: एशिया कप 2025 के ग्रुप दौर में हैंडशेक विवाद के बाद एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। सुपर-4 के राउंड में होने वाली इस जंग के लिए फिर से दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में नंबर-1 पर रही टीम इंडिया और नंबर-2 पर समाप्त करने वाली पाकिस्तान की टीम के बीच 21 सितंबर को बड़ा मैच होने जा रहा है।

सुपर-4 में होगी इंडिया-पाकिस्तान की टक्कर

दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस को लेकर एक बार फिर से रोमांच अपने पूरे शबाब पर होगा। 14 सितंबर को दोनों ही टीमों के बीच हुए मैच में टीम इंडिया ने आसानी से बाजी मारी थी। लेकिन इसके बाद हुए हैंडशेक विवाद ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर अब रोमांच और ज्यादा बढ़ा दिया है। ऐसे में इस मैच में गेंद और बल्ले के साथ कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है तो साथ ही खिलाड़ियों के बीच भी तनाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े- एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का लंबा इतिहास रहा है। जिसमें दोनों ही टीमें अब तक कई बार आमने-सामने हो चुकी हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच एशिया कप के इतिहास में अब तक कैसा रहा है हेड टू हेड…

वनडे और टी20 में दोनों में रहा है टीम इंडिया का पलड़ा भारी

एशिया कप के इतिहास में टीम इंडिया शुरूआत से पाकिस्तान के खिलाफ खेलती आ रही है। अब तक दोनों ही टीमों के बीच वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट में मिलाकर कुल 20 बार टक्कर हो चुकी है। जिसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को इनमें से 11 बार मात दी है। तो वहीं पाकिस्तान को 6 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा दोनों टीमों के मध्य 3 मैच बेनतीजा भी रहे हैं।

कुल मैच20
भारत जीता11
पाकिस्तान जीता06
बेनतीजा03

अब तक एशिया कप में भारत-पाकिस्तान वनडे टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में अब तक वनडें में बहुत बार आपसी भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा हैं, हालांकि पाकिस्तान ने भी कुछ हद तक टक्कर दी है। दोनों टीमें वनडे में 16 बार मैच खेल चुकी है। इसमें भारत को 8 मैच में सफलता मिली है और पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं।

कुल मैच16
भारत जीता8
पाकिस्तान जीता5
बेनतीजा3

टी20 में एशिया कप में ऐसा रहा है इंडो-पाक हेड टू हेड

एशिया कप में शुरुआत से ही वनडे ही खेले जाते रहे थे, जिसके बाद 2016 में टी20 फॉर्मेट ने एन्ट्री ली। इसके बाद से दोनों ही टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में अब तक 4 बार इस फॉर्मेट में टक्कर हो चुकी है। इसमें 3 मैच भारतीय टीम जीती है, तो वहीं पाकिस्तान को 1 मैच जीतने में कामयाबी मिली है।

कुल मैच4
भारत जीता3
पाकिस्तान जीता1
बेनतीजा0
ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...