IPL 2025 में आखिरी मैदान में नजर आ सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, 2 रहे हैं इस लीग के दिग्गज कप्तान

IPL 2025: दुनिया के सबसे बेहतरीन और हाई प्रोफाइनल टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। इस ब्लॉकबस्टर टी20 लीग के 18वें सीजन की शुरुआत अब से 2 दिनों के बाद शुरू होने जा रही है। जिसके लिए सभी टीमें तैयार हैं। इस लीग में 10 टीमों में सैकड़ों खिलाड़ी इस बार के मेगा 20 लीग के सीजन में अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार खड़े हैं और वो सिर्फ और सिर्फ 22 मार्च की उस तारीख का इंतजार कर रहे हैं। जिस दिन इस सीजन की पहली गेंद डाली जाएगी।

आईपीएल के 2025 के सीजन में एक से एक कमाल होने वाले हैं। जिसका पूरा क्रिकेट जगत इंतजार कर रहा है। इस केशरिच लीग में दुनियाभर के एक से एक युवा और एक से एक तजुर्बेदार खिलाड़ी शिरकत करने जा रहे हैं। कोई तो इस लीग में अपना डेब्यू करने के लिए एक्साइटेड है तो कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो करियर के आखिरी पड़ाव पर दिख रहे हैं और इस सीजन के बाद वो आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं वो 3 खिलाड़ी जिनके लिए ये सीजन आखिरी आईपीएल हो सकता है।

ये भी पढ़े- IPL 2025: आईपीएल के इतिहास की वो 3 टीमें जिन्होंने अब तक बनाए हैं सबसे ज्यादा कप्तान

1. ईशांत शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का नाम काफी सालों से सुनने को मिल रहा है। वो अपनी युवा अवस्था में आईपीएल में पहले ही सीजन से खेल रहे हैं। जहां वो कई टीमों के लिए खेल चुके हैं और अब उन्हें गुजरात टाइटंस का साथ मिला है। ईशांत शर्मा 36 बरस के हो चुके हैं। अब वो अपने क्रिकेटर करियर के आखिरी स्टेज पर दिख रहे हैं। उनमें पहले जैसी बात नहीं रही है। ऐसे में माना जा सकता है कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।

2. फाफ डू प्लेसिस

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रहे फाफ डू प्लेसिस इंटरनेशनल क्रिकेट से तो काफी समय से दूर हैं। लेकिन वो आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं। डू प्लेसिस अपने जीवन के 40 साल को पार कर चुके हैं। लेकिन फिर से वो इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बार ये प्रोटियाज खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है और उनकी टीम का कप्तान है। डू प्लेसिस जिस तरह से अपनी उम्र के इस पड़ाव पर खड़े हैं लगता नहीं है कि वो अगले सीजन में खेलेंगे।

3. महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे महान कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी एक पार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दिखेंगे। एमएस धोनी 2008 में शुरू हुए पहले आईपीएल सीजन से ही खेल रहे हैं। जो इस लीग में अपनी कप्तानी में 5 टाइटल जीत चुके हैं। धोनी अब 43 साल के हो चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वो करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और उनका अब ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। धोनी के आईपीएल में संन्यास की कुछ सालों से लगातार अटकलें लगाई जा रही है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...