Homeक्रिकेटT20 World Cup 2024: सुपर-8 के लिए 8 टीमों के नाम हो...

T20 World Cup 2024: सुपर-8 के लिए 8 टीमों के नाम हो गए कंफर्म, जानें 4-4 के ग्रुप में कैसे बंटी टीमें

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहले राउंड का रोमांच सुपर-8 में कदम रखने वाला है। इस मेगा इवेंट में खेल रही 20 टीमों में से आखिरकार अब उन 8 टीमों का फैसला हो गया, जिन्हें अगले राउंड यानी सुपर-8 में जगह मिली है। सोमवार को खेले गए मैचों के बाद सुपर-8 के लिए सभी 8 टीमों पर मुहर लग गई है, यानी अब ये साफ हो गया है कि इस टी20 वर्ल्ड कप की 12 टीमों का पत्ता साफ है और 8 टीमें अब खिताब को लेकर आगे बढ़ने वाली हैं।

सुपर-8 के लिए टीमें फिक्स, कैसे टीमों को किया ग्रुप में डिवाइड

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मैचों का सफर 19 जून से शुरू हो रहा है। जिसके लिए सभी 8 टीमें फिक्स हो गई हैं। सोमवार को जैसे ही बांग्लादेश ने नेपाल को हराया तो इसके साथ ही उन्होंने सुपर-8 में अपना नाम फिक्स करवा लिया। सुपर-8 के लिए सभी टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है, जहां ग्रुप-1 और ग्रुप-2 को रखा गया है। तो चलिए आपको बताते हैं सुपर-8 के लिए तय हो चुकी 8 टीमों के नाम और साथ बी बताते हैं, इन टीमों को कैसे और कौन-कौन से ग्रुप में मिली है जगह…

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024:  टीम इंडिया के लिए सुपर-8 में कैसा होगा चैलैंज, जानें सुपर-8 में भिड़ने वाली तीनों ही टीम के खिलाफ आंकड़ें

ग्रुप-1:  भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश

टी20 वर्ल्ड कप के 9वें एडिशन में ग्रुप-1 में 4 टीमों में टीम इंडिया के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को जगह मिली है। यहां पर लीग राउंड में ग्रुप-ए में टॉप पर रही टीम इंडिया, ग्रुप-बी में पहले पर रही ऑस्ट्रेलिया (आईसीसी सीडिंग के हिसाब से ग्रुप-बी की दूसरी टीम मानी गई), ग्रुप-सी में नंबर 1 रही अफगानिस्तान और ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रही बांग्लादेश की टीम शामिल है। ये चारों ही टीमें अपने ग्रुप में शामिल बाकी टीमों से 1-1 मुकाबले खेलेंगी, जिसमें से ग्रुप-1 की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

ग्रुप-2:  यूएसए, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका

वहीं इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 के दूसरे ग्रुप की बात करें तो इसमें भी टीमें फिक्स हो चुकी हैं, जहां लीग में ग्रुप-ए से दूसरी टीम यूएसए की टीम है, जो अपने पहले ही वर्ल्ड कप में दूसरे राउंड में पहुंची। इसके बाद ग्रुप-बी से दूसरी टीम इंग्लैंड शामिल है, इसके बाद ग्रुप-सी से दूसरे नंबर पर रही वेस्टइंडीज को जगह मिली है, तो वहीं ग्रुप-डी से पहली टीम रही दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। यहां से भी टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी।

Kalp Kalal
Kalp Kalalhttps://www.icccricketschedule.com/
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular