Homeक्रिकेटWPL 2023: मुंबई इंडियंस की जबरदस्त फॉर्म और दिल्ली कैपिटल्स को दी...

WPL 2023: मुंबई इंडियंस की जबरदस्त फॉर्म और दिल्ली कैपिटल्स को दी पटखनी, देखे कैसा रहा मैच का हाल

WPL 2023:  इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच तो 31 मार्च से शुरू होगा, लेकिन इससे पहले फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए वूमेंस प्रीमियर लीग का कारवां आगे की तरफ अग्रसर है। इस सफर में गुरुवार को 7वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी, जहां मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अच्छी लय में दिख रही दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल की, वहीं, कैपिटल्स की टीम को इस पहले सीजन की पहली बार का सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग के इस पहले एडिशन में एक के बाद एक हाई स्कोरिंग मैच देखे जा रहे थे, जिसके बाद गुरुवार को इस लीग में अब तक दो सबसे जबरदस्त फॉर्म में दिखायी दे रही दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी खराब प्रदर्शन किया और केवल 18 ओवर में ही 105 रन के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। इस आसान से लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 2 विकेट इस टारगेट को हासिल कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स पहले खेलते हुए केवल 105 रन पर सिमटी

इस सीजन की 2 सबसे बेहतरीन टीमें साबित हो रही दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लेनिंग ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ये फैसला उस वक्त खराब साबित होता दिखा जब दिल्ली ने एक के बाद एक 3 विकेट केवल 31 रन के स्कोर पर ही खो दिए। शेफाली वर्मा 2, एलिस कैप्सी 6 और मरिजाना काप 2 रन बनाकर आउट हो गई।

इसके बाद कप्तान मैग लेनिंग और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला और 50 रन की साझेदारी कर टीम को 80 रन के पार पहुंचाया। शानदार टच में दिख रही जेमिमा 18 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद टीम बिखर गई। मैगग लेनिंग 41 गेंद में 43 रन बनाए। यहां से पूरी पारी केवल 18 ओवर में 105 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। साइका ईसाक, हैली मैथ्यूज और ईजी वॉंग ने 3-3 सफलताएं हासिल की।

मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य

मुंबई इंडियंस को केवल 106 रनों का टारगेट मिला, जिसके जवाब में उनके लिए यास्तिका भाटिया और हैली मैथ्यूज ने पारी की शुरुआत की। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को काफी सधी हुई शुरुआत दी। पहले दो मैचों में सस्ते में आउट होने वाली यास्तिका भाटिया इस मैच में काफी लय में दिखी। उन्होंने पहले विकेट के लिए हैली के साथ मिलकर 8.5 ओवर में ही 65 रन जोड़े।

MUMBAI INDIANS
MUMBAI INDIANS (Source_Twitter)

यास्तिका ने 32 गेंद में 41 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद नेट सीवर बैटिंग के लिए पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद टीम के 77 के योग पर हैली मैथ्यूज भी 32 रन पर आउट हो गई, लेकिन तब तक अपनी टीम को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया था। यहां से नेट सीवर 19 गेंद में नाबाद 23 और हरमनप्रीत ने 11 रन बनाकर 15 ओवर में लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 

Kalp Kalal
Kalp Kalalhttps://www.icccricketschedule.com/
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular