HomeZIM vs INDZIM vs IND Today Match Prediction, 2nd T20I: मुकाबले में किसका पलड़ा...

ZIM vs IND Today Match Prediction, 2nd T20I: मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? यहां जानें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

ZIM vs IND Today Match Prediction 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई (ZIM vs IND 2nd T20I) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे वापसी की पूरी कोशिश करेगा। ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानने का प्रयास करेंगे कि हरारे के मैदान पर होने वाले दूसरे टी20I मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

ZIM vs IND 2nd T20I: Harare Sports Club Pitch Report in Hindi

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की विकेट शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद देती है। नई गेंद से अतिरिक्त उछाल और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती जाती है और स्पिनरों को भी कुछ टर्न मिल सकता है।

यहां टी20 मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 155-165 रन के बीच रहता है। यदि कोई टीम 170 या उससे अधिक का स्कोर बना लेती है तो विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ जाता है।

IND vs ZIM Head to Head in T20I

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 15 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से टीम इंडिया ने 12 मैचों में जीत अर्जित की है. वहीं ज़िम्बाब्वे ने 3 मैच अपने नाम किए है. ऐस में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले दूसरे टी20I मुकाबले में भी टीम इंडिया के जीतने के चांस काफी ज्यादा है.

Where to Watch IND vs ZIM 2nd T20I

ज़िम्बाब्वे और इंडिया के बीच में होने वाले टी20I सीरीज का दूसरा मुकाबला आप FanCode app पर देख सकते है. वहीं टीवी पर आप यह मुकाबला Zee’s Unite8 Sports network पर देख सकते है.

ZIM vs IND 2nd T20I: Player to Watch Out For

ज़िम्बाब्वे और इंडिया के बीच में होने वाले दूसरे टी20I मैच में टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई अपना कमाल दिखा सकते है. वहीं ज़िम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, क्लाइव मडांडे, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारावा अपने प्रदर्शन का उलटफेर कर सकते है.

ZIM vs IND 2nd T20I: Probable Playing 11

Zimbabwe 2nd T20I Probable Playing 11

ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी

Team India 2nd T20I Probable Playing 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

ZIM vs IND Match Prediction

वर्तमान फॉर्म, टीम संतुलन और पहले मुकाबले के प्रदर्शन को देखते हुए भारत इस मैच में स्पष्ट रूप से मजबूत नजर आ रहा है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक भारतीय टीम हर विभाग में जिम्बाब्वे पर भारी दिखी है। यदि टीम इंडिया पहले मैच जैसी लय बरकरार रखती है तो उसके लिए सीरीज जीतने का सुनहरा मौका होगा।

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular