ENG W vs IRE W Today Match Prediction: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026 Match) का 8वां मुकाबला इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच सोमवार, 15 जून को सॉउथम्पटन में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा. अगर आप भी जानना चाहते है कि ENG W vs IRE W के बीच में होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है और मुकाबले के दौरान पिच और मौसम का क्या हाल रहने वाला है? साथ ही साथ इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दोनों टीमों की प्लेइंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है.
ENG W vs IRE W Today Match Preview
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 8वां मुक़ाबला सॉउथम्पटन में खेला जाएगा. इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तानी नेट साइवर ब्रंट करेंगी वहीं आयरलैंड की टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ओर्ला प्रेंडरगास्ट के हाथों में होगी.
ENG W vs IRE W Head to Head
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच में अब तक 4 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से इंग्लैंड ने 3 मैचों में जीत अर्जित की है. वहीं आयरलैंड की टीम ने 1 मैचों में जीत अर्जित की है. ऐसे में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले मुकाबले में इंग्लैंड के जीतने के चांस काफी ज्यादा है.
ENG W vs IRE W Pitch Report
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच में यह आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला सॉउथम्पटन में खेला जाएगा. जहां की पिच काफी संतुलित मानी जाती है और यह बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला कराने के लिए जानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिल सकती है, क्योंकि पिच से गेंद को मूवमेंट मिलती है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते है.
ENG W vs IRE W: Where to Watch?
आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले देख सकते हैं.
ENG W vs IRE W Probable Playing 11
England W Probable Playing 11
एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल वैट, नेट साइवर ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल
Ireland W Probable Playing 11
अलाना डलज़ेल, अर्लीन केली, रेबेका स्टोकेल, ओर्ला प्रेंडरगास्ट (कप्तान), लियाह पॉल, ऐलिस टेक्टर, क्रिस्टीना रेली (विकेटकीपर), लुईस लिटिल, एवा कैनिंग, लारा मैकब्राइड, कारा मरे
ENG W vs IRE W Today’s Match Prediction
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 8वें मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के जीत दर्ज करने के चांस 95% है. वहीं आयरलैंड की टीम के इंग्लैंड को हराने के चांस 5% है.
ENG W vs IRE W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG W vs IRE W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England W vs Ireland W Match Preview, ICC Women’s T20 World Cup 2026
