Homeक्रिकेटBAN vs AUS 2nd ODI Today Match Prediction: ढाका में ऑस्ट्रेलिया करेगी...

BAN vs AUS 2nd ODI Today Match Prediction: ढाका में ऑस्ट्रेलिया करेगी पलटवार या बांग्लादेश रचेगी इतिहास

BAN vs AUS 2nd ODI Today Match Prediction: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया (BAN vs AUS 2ndODI Today’s Match Prediction) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 11 जून को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच में हुए पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों से करारी शिकस्त दी थी. ऐसे में अगर आप जानना चाहते है कि ढाका में होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है? तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ सकते है.

BAN vs AUS 2nd ODI Match Preview

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया (BAN vs AUS 2nd ODI Match Preview) के बीच में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, 11 जून को सुबह 10:30 से मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर मेहंदी हसन मिराज करते हुए नजर आएंगे वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर जोश इंग्लिश को कप्तान के तौर पर चुना गया है.

BAN vs AUS 2nd ODI Pitch Report

ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम की बात करें तो यहां की पिच (BAN vs AUS 2nd ODI Pitch Report) अक्सर स्लो रहती है. ऐसे में इस मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना बेहतर फैसला साबित होता है. ऐसे में देखा जाए तो मुकाबले का ज्यादातर हिस्सा दिन में ही खेला जाने वाला है. ऐसे में रात के समय ओस का भी कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिलने वाला है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान अक्सर बैटिंग करना पसंद करते हैं.

BAN vs AUS ODI Head-to-Head Record

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया (BAN vs AUS ODI Head-to-Head Record) के बीच में वनडे में अब तक 23 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 21 और बांग्लादेश ने 2 मैच में जीत अर्जित की है. वहीं 9 जून को सीरीज में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के हाथों 86 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. जिस कारण से ऑस्ट्रेलिया को अब दूसरे मुकाबले में पलटवार करना ही होगा.

BAN vs AUS 2nd ODI Live Telecast Details

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच में वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट (BAN vs AUS 2nd ODI Live Telecast) भारत में फैन कोड ऐप पर किया जा रहा है. आप फैन कोड ऐप के माध्यम से बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने पहले वनडे मुकाबले का आनंद ले सकते है.

Bangladesh vs Australia 2nd ODI Probable Playing XI

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

सैफ हसन, तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, एडम जाम्पा

BAN vs AUS 2nd ODI Today Match Prediction

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक बार फिर बांग्लादेश की टीम के जीतने के चांस ज्यादा है.

BAN vs AUS 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today’s Match Prediction, BAN vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Bangladesh vs Australia Match Preview

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular