WI vs SL Match Prediction: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (3 जून) को जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा. इससे पहले वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच में आखिरी बार वनडे सीरीज साल 2024 में खेली गई थी. जिसमें वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी. ऐसे में अब अगर आप वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच होने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है? जानना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा.
WI vs SL, 1st ODI Match Preview
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 3 जून को जमैका के सबीना पार्क में खेला जाना है. इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा और मुकाबला 8:00 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई हॉप करेंगे वहीं श्रीलंका की कप्तानी कुशल करते हुए नजर आएंगे.
WI vs SL, 1st ODI Sabina Park, Kingston, Jamaica Pitch Report
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच में ODI सीरीज का पहला मुकाबला जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो इसे अक्सर चेसिंग ग्राउंड माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान चेस करना ही पसंद करते है लेकिन अगर टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उन्होंने अपने 50 ओवर के कोटे में 320 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया तो चेसिंग करना इतना आसान नहीं होगा.
WI vs SL: Live Streaming Details
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच में शुरू हो रही वनडे सीरीज को आप फैन कोड ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा. अन्यथा आप मुकाबले का आनंद नहीं ले पाएंगे.
WI vs SL: Head-to-Head in ODI
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच में अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 68 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से वेस्टइंडीज की टीम ने 32 और श्रीलंका ने 33 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं 3 मुकाबले रद्द भी हुए हैं. ऐसे में देखा जाए तो वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच में शुरू हो रही है वनडे सीरीज में हमें कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
WI vs SL: 1st ODI Probable Playing 11
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
अकीम ऑगस्टे, शाई होप (कप्तान), कीसी कार्टि, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, चैरिथ असलांका, कामिल मिशारा, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो
WI vs SL 1st ODI Match Prediction
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच जमैका के मैदान पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. वहीं पिछले कुछ समय में और इस सीरीज में दोनों टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो पहले वनडे में श्रीलंका की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
WI vs SL Match 1st ODI, Today Match WI vs SL, WI vs SL Prediction, WI vs SL Predicted XIs, Injury Update for West Indies vs Sri Lanka Match
