ENG-W vs IND-W Match Prediction: इंग्लैंड वुमेन बनाम इंडिया वुमेन (ENG-W vs IND-W Match Prediction) पहला T20 काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा. इंग्लैंड वुमेन ने हाल ही में न्यूजीलैंड वुमेन के खिलाफ 2-1 से T20 श्रृंखला जीती है. इस श्रृंखला में अनुभवी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज टीम में वापसी कर रहे हैं हालांकि टीम की नियमित कप्तान नैट साइवर-ब्रंट अभी भी चोट के चलते इस पहले मैच से बाहर रहेंगी.
दूसरी तरफ इंडिया वुमेन को अपनी पिछली T20 श्रृंखला में साउथ अफ्रीका वुमेन के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में जून 2026 में होने वाले वूमेंस टी20I वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया जीत की लय हासिल करना चाहेगी. गौरतलब है कि पिछले साल टीम इंडिया वुमेन ने इंग्लैंड को उसकी सरज़मीं पर 2-1 से हराया था. इस श्रृंखला में भी हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में आइए जानते है कि ENG-W vs IND-W Match में किस टीम का पलड़ा भारी है?
ENG-W vs IND-W Match Preview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| मैच | England Women vs India Women 1st T20I |
| स्टेडियम | County Ground |
| मैच की तारीख | 28 मई 2026, रात 11:00 बजे (IST) |
| स्थानीय समय | शाम 6:30 बजे (Chelmsford Local Time) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Sony LIV |
| लाइव टेलीकास्ट | Sony Sports Network |
यह मुकाबला भारत महिला टीम के इंग्लैंड दौरे 2026 का पहला T20I मैच है और चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा.
ENG-W vs IND-W Head-to-Head Record
| आँकड़ा | रिकॉर्ड |
|---|---|
| कुल मैच | 10 |
| इंग्लैंड वुमेन ने जीते | 6 |
| इंडिया वुमेन ने जीते | 4 |
| ड्रॉ/टाई | 0 |
ENG-W vs IND-W Pitch Report
ENG-W vs IND-W 1st T20I काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा. इस मैदान पर अभी तक महिला क्रिकेट के 4 मैच खेले गए हैं जिनमें पिच संतुलित नजर आई है. पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG-W vs IND-W Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे.
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 75% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 25% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 135 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 122 |
| पिच अनुकूल | स्पिनर्स के लिए अनुकूल (55%) |
ENG-W vs IND-W Probable Scores
| सीनारियो | पहले बल्लेबाजी | पावरप्ले स्कोर | अनुमानित कुल स्कोर | मैच परिणाम |
|---|---|---|---|---|
| सीनारियो 1 | इंडिया वुमेन | 45–50 | 160–170 | इंडिया वुमेन की जीत की संभावना |
| सीनारियो 2 | इंग्लैंड वुमेन | 40–45 | 140–150 | इंडिया वुमेन की जीत की संभावना |
ENG-W vs IND-W Probable Playing XI
इंग्लैंड वुमेन प्लेइंग-XI
टैमी ब्यूमोंट, डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग, लिंसी स्मिथ
इंडिया वुमेन प्लेइंग-XI
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी
ENG-W vs IND-W Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
इंग्लैंड वुमेन (ENG-W) बनाम इंडिया वुमेन (IND-W) पहले टी20 मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इंग्लैंड वुमेन ने हाल ही में T20 श्रृंखला जीती है. जिससे टीम का मनोबल ऊपर है, इस श्रृंखला में इंग्लैंड वुमेन को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा. हालांकि इंडिया वुमेन ने पिछली श्रृंखला में इंग्लैंड वुमेन को 2-1 से हराया था, जिससे टीम का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। वहीं नियमित कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की गैरमौजूदगी इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम एक बार फिर इंग्लैंड पर हावी होती नजर आ सकती है.
| टीम | जीतने की संभावना |
|---|---|
| इंग्लैंड वुमेन | 40% |
| इंडिया वुमेन | 60% |
